
शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तीकरण में तेजी से आगे बढ़ रहा झारखंड : मथुरा
झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह में आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने विकास की गति को सराहा और लोगों को मजबूत राज्य बनाने का आह्वान किया। 171 प्रतिभागियों को ऑफर लेटर वितरित किए गए, साथ ही विभिन्न योजनाओं के तहत परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।
धनबाद, विशेष संवाददाता झारखंड राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती समारोह पर शनिवार को न्यू टाउन हॉल में आयोजित जिलास्तरीय कार्यक्रम में झारखंड आंदोलनकारियों को सम्मानित किया गया। साथ ही लाभुकों के बीच 92 करोड़ 62 लाख 63 हजार की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, आवागमन, महिला सशक्तीकरण सहित अन्य क्षेत्रों में राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह दर्शाता है कि राज्य में विकास की गति अच्छी है। उन्होंने कहा कि डीसी ग्रामीण क्षेत्रों में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचा रहे हैं। मथुरा महतो ने लोगों से सुदृढ़ राज्य बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
साथ ही अलग राज्य निर्माण में अहम भूमिका निभाने के लिए शिबू सोरेन, बिनोद बिहारी महतो, एके राय, शहीद निर्मल महतो, शक्तिनाथ महतो सहित अन्य शहीदों को नमन किया। मौके पर झरिया, निरसा, तोपचांची, पुटकी, बलियापुर, गोविंदपुर, धनबाद तथा बाघमारा अंचल के 10-10, टुंडी अंचल के 9 एवं कलियासोल अंचल के 5 आंदोलनकारियों को स्मृति चिह्न, प्रशस्ति पत्र एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। अतिथियों का पारंपरिक लोटा पानी से स्वागत किया गया। न्यू टाउन हॉल में भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर सभी ने श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में निरसा विधायक अरूप चटर्जी, जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह, उपाध्यक्ष सरिता देवी, डीसी आदित्य रंजन, डीडीसी सादात अनवर, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव समेत जिले के प्रशासनिक अधिकारी मौजूद थे। समारोह में डीसी ने सभी को झारखंड की परंपरा और संस्कृति को संरक्षित रखने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि राज्य के सतत विकास और प्रगति के लिए झारखंड के सभी निवासी प्रयत्नशील रहें। 171 प्रतिभागियों के बीच किया गया ऑफर लेटर का वितरण मुख्यमंत्री सारथी योजना अंतर्गत 171 प्रतिभागियों को ऑफर लेटर का वितरण किया गया। सिलाई प्रशिक्षण के विभिन्न ट्रेडों में 94 प्रतिभागियों को चयनित किया गया है। हेल्थ केयर सेक्टर से 31 प्रतिभागियों को वेयरहाउस एसोसिएट से 6 प्रतिभागियों, ब्यूटी एंड वेलनेस सेक्टर से 22 प्रतिभागी एवं अन्य ट्रेड से प्रशिक्षण लेनेवाले आठ प्रतिभागियों को चयनित कर ऑफर लेटर वितरण किया गया। सेविका व सहायिका को चयन पत्र जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से 10 नवचयनित सेविका व सहायिका को चयन पत्र एवं पांच लाभुकों को स्वेटर वितरण किया गया। धनबाद सदर के बगुला 2 आंगनबाड़ी केंद्र की सेविका एमेली सोरेन, धैया की मुनमुन मंडल, बांसजोड़ा 12 नंबर की निर्मला, कुम्हार पट्टी 2 की सहायिका सुमन कुमारी, कोलाकुसमा की सरिता देवी, बाघमारा के अंगारपथरा 12 नंबर की उर्मिला देवी, तोपचांची के बिच्छाकाटा की जुबेदा खातून, मोहलीडीह की रीता कुमारी, बलियापुर के मल्लिकडीह कि प्रीति कुमारी एवं परघा नया टोला की सहायिका अनिता कुमारी को चयन पत्र… दिया गया। नवनियुक्त कर्मियों को सौंपा नियुक्ति पत्र स्वास्थ्य विभाग एवं स्थापना शाखा की ओर से नवनियुक्त कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इसमें जिला स्थापना शाखा में अनुकंपा के आधार पर नवनियुक्त निम्न वर्गीय लिपिक सिल्वर मुर्मू, प्रियांशु कुमार, अमृता कुमारी एवं अनुसेवकसुभाष को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्रों को किया सम्मानित कार्यक्रम में विभिन्न स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए छात्रों को सम्मानित किया गया। कथावाचन के लिए एंजेल कुमारी एवं ज्योति महतो, क्विज के लिए सखी कुमारी एवं करण कुमार साव, निबंध के लिए शिवानी कुमारी, कुंदन तुरी, गायन के लिए आरती कुमारी, खुशी कुमारी, चित्रांकन के लिए कुमारी रूपोश्री नंदी, विवेक मोदक तथा निशि कुजूर को सम्मानित किया गया। नृत्य के लिए पीएम श्री उत्क्रमित हाईस्कूल डांगेपारा बलियापुर एवं प्लस टू हाईस्कूल कोलाकुसमा तथा नाटक के लिए पीएमश्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बलियापुर एवं हाई स्कूल निरसा बदलपुर को सम्मानित किया गया। परिसंपत्ति वितरण का विवरण - प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना के तहत राज किशोर महतो, पुटकी को 95 हजार, ललिता देवी, धनसार को 10 लाख 09 हजार तथा गोविंद प्रसाद सिंह चौधरी, तोपचांची को 9 लाख 50 हजार रुपए स्वरोजगार के लिए दिया गया। - नेशनल रूरल लाइवलीहुड मिशन (एनआरएलएम) ₹17 लाख 10 हजार - कम्यूनिटी क्रेडिट लिंकेज ₹92 करोड़ 45 लाख 53 हजार -किसान समृद्धि योजना के तहत 9 कृषकों के बीच 2एचपी का चलित सोलर पम्प का किया वितरण, पंप 90 प्रतिशत अनुदान पर है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




