सरकारी स्कूलों के दो सौ छात्र करेंगे शैक्षणिक भ्रमण
धनबाद में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत कक्षा छह से आठवीं के 200 छात्र-छात्राएं झारखंड के विभिन्न स्थानों का शैक्षणिक भ्रमण करेंगे। प्रत्येक प्रखंड से 20 छात्रों का चयन किया जाएगा और माता-पिता से...

धनबाद, मुख्य संवाददाता राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत जिले के मध्य विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा छह से आठवीं तक के 200 छात्र-छात्राएं झारखंड में विभिन्न स्थानों का शैक्षणिक भ्रमण करेंगे। प्रत्येक प्रखंड से 20 छात्र-छात्राओं का चयन करके 20 फरवरी तक जिला मुख्यालय को भेजना है। खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन, ओलंपियाड व राज्य-राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा। भ्रमण के लिए माता-पिता से सहमति पत्र प्राप्त करना होगा। तीन महिला व तीन पुरुष पर्यवेक्षक का भी नाम प्रखंडों से मांगा गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।