मंईयां योजना का लाभ लेने में गोविंदपुर की महिलाएं सबसे आगे
धनबाद में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत 3 लाख 56 हजार 774 महिलाओं को 2500 रुपए की सम्मान राशि सीधे उनके बैंक खातों में भेजी गई। गोविंदपुर की महिलाएं योजना का लाभ लेने में सबसे आगे हैं। डीसी...

धनबाद, प्रमुख संवाददाता राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत अगस्त में जिले की कुल 3 लाख 56 हजार 774 महिलाओं को सम्मान राशि (2500 रुपए प्रति लाभुक) का सीधे उनके बैंक खातों में भुगतान कर दिया गया है। मंईयां सम्मान योजना का लाभ लेने में गोविंदपुर की महिलाएं सबसे आगे है। यहां 52 हजार 158 महिलाओं ने इस योजना का लाभ लिया। डीसी आदित्य रंजन ने बताया कि इसमें कुल 89 करोड़ 19 लाख 35 हजार रुपए की राशि भेजी गई है। जिन लाभुकों का आवेदन स्वीकृत हो चुका है, लेकिन उनके बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, वैसे लाभुकों को योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
उन्होंने सभी लंबित लाभुकों से शीघ्र आधार सीडिंग कराने की अपील की है ताकि उन्हें यथाशीघ्र योजना का लाभ मिल सके। वर्तमान में जिलास्तर पर लाभुकों का भौतिक सत्यापन तेजी से जारी है। सत्यापन उपरांत योग्य पाए गए लाभुकों को भी योजना का लाभ प्रदान किया जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




