बरोरा पंचायत में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान

Feb 28, 2026 03:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

झारखंड के बरोरा पंचायत में 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत 100 दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीणों को बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं ने बाल विवाह के खिलाफ शपथ ली और अपनी बेटियों को शिक्षित करने का संकल्प किया।

बरोरा पंचायत में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जागरूकता अभियान

बाल विवाह मुक्त झारखंड और महिला सशक्तिकरण के संकल्प के साथ बरोरा पंचायत में शुक्रवार को 'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' अभियान के तहत 100 दिवसीय विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीणों को बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। उपस्थित सभी महिलाओं ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे समाज से बाल विवाह जैसी कुरीति को जड़ से मिटाएंगी और अपनी बेटियों को बेहतर भविष्य के लिए शिक्षित करेंगी। इस अभियान को सफल बनाने में महिला पर्यवेक्षिका प्रीति कुमारी ने मुख्य भूमिका निभाई। उनके साथ आंगनबाड़ी सेविका रीना देवी व मीना कुमारी और पोषण सखी सुमन उरांव एवं करुणा कुमारी ने भी सक्रिय रूप से भाग लिया।

साथ ही सहायिका ललिता देवी भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। जिनमें मुख्य रूप से सीमा देवी, पुष्पा देवी, संगीता कुमारी, प्रिया कुमारी, रानी देवी, संजना कुमारी, बुलू देवी, पूर्णिमा देवी, रजनी देवी और चमेली कुमारी शामिल थीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।