धनबाद के 77 केंद्रों में होगी उत्पाद सिपाही नियुक्ति परीक्षा
झारखंड उत्पाद सिपाही नियुक्ति परीक्षा 12 अप्रैल को तीन पालियों में होगी। धनबाद में 77 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 28 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे। जेएसएससी के निर्देश पर सभी तैयारियां की जा रही हैं। 19 अप्रैल को जेपीएससी सीधी भर्ती परीक्षा और 26 अप्रैल को झारखंड पात्रता परीक्षा भी आयोजित की जाएगी।

झारखंड उत्पाद सिपाही नियुक्ति प्रवेश परीक्षा का आयोजन 12 अप्रैल को तीन पालियों में होगा। धनबाद में 77 परीक्षा केंद्रों में लगभग 28 हजार परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। बीबीएमकेयू धनबाद को भी 12 सौ परीक्षार्थियों का सेंटर बनाया गया है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के निर्देश पर जिला प्रशासन व जिला शिक्षा विभाग तैयारी में जुट गया है। वीक्षकों की कमी को देखते हुए प्राथमिक शिक्षकों को भी ड्यूटी पर लगाया जाएगा। सभी निर्धारित परीक्षा केंद्रों में 23 सौ से अधिक शिक्षकों की परीक्षा ड्यूटी लगाने की तैयारी है। बताते चलें कि जेएसससी आयोजित उत्पाद सिपाही नियुक्ति परीक्षा का आयोजन धनबाद के साथ देवघर, बोकारो, दुमका, रांची, रामगढ़, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम में भी होना है।
अप्रैल के तीन रविवार 12 अप्रैल, 19 व 26 अप्रैल को विभिन्न परीक्षाएं ली जाएंगी।-19 को जेपीएससी सीधी भर्ती प्रारंभिक परीक्षाझारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से 19 अप्रैल को झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 का आयोजन होगा। पहली पाली सुबह 10 बजे से 12 बजे तक सामान्य अध्ययन प्रथम पत्र तथा दूसरी पाली 3 बजे से 5 बजे तक सामान्य अध्ययन द्वितीय पत्र की परीक्षा होगी।-26 को झारखंड पात्रता परीक्षाझारखंड लोक सेवा आयोग की ओर से 26 अप्रैल को जेट (झारखंड पात्रता परीक्षा) का आयोजन होगा। धनबाद में भी 30 हजार से अधिक परीक्षार्थियों का सेंटर बनाने की तैयारी है। शिक्षण संस्थानों से सहमति पत्र प्राप्त किया जा रहा है। संभावना है कि 80 परीक्षा केंद्र बनाए जाएं। जल्द ही इससे संबंधित आदेश जारी किया जाएगा।
लेखक के बारे में
Amit Wattsशॉर्ट बायो: अमित वत्स पिछले 23 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। वर्तमान में प्रारंभिक शिक्षा, माध्यमिक, उच्च शिक्षा व तकनीकी शिक्षा का कवरेज कर रहे हैं।
परिचय एवं अनुभव
अमित वत्स पत्रकारिता जगत में जाना पहचाना नाम हैं। पत्रकारिता में 23 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान धनबाद संस्करण में एजुकेशन व रोजगार से जुड़े बीट की रिपोर्टिंग करते हैं। एजुकेशन बीट पर मजबूत पकड़ है।
करियर का सफर
अमित ने करियर की शुरुआत वर्ष 2002 में दैनिक जागरण से की। बहुत ही कम समय में प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। प्रारंभिक वर्षों में ही एजुकेशन बीट पर पकड़ बनाई। वर्ष 2009 में हिन्दुस्तान से जुड़े। उसके बाद पिछले 16 वर्षों से हिन्दुस्तान में शिक्षा समेत अन्य बीट का नेतृत्व कर रहे हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए भी लगातार खबरें लिख रहे हैं।
शैक्षणिक पृष्टभूमि और एजुकेशन रिपोर्टिंग
बीएड, एमए एजुकेशन के साथ ही मॉस कम्युनिकेशन की पढ़ाई का लाभ अमित को एजुकेशन बीट की रिपोर्टिंग में मिला। इसकारण एजुकेशन बीट पर कमांड होने के साथ ही आईआईटी धनबाद, यूनिवर्सिटी शोध की खबरें, वंचितों को मुख्यधारा से जोड़ने व एक्सक्लूसिव स्टोरी लिखते हैं।
शिक्षा और रोजगार
शिक्षा को सीधे आर्थिक अवसरों और रोजगार से जोड़ने पर केंद्रित विश्लेषण समेत अन्य एक्सक्लूसिव खबरें लिखी है। शिक्षा से संबंधित खबरों पर अमित की गहरी समझ है। अमित का मानना है कि तथ्य आधारित व विश्वसनीयता पत्रकारिता का महत्वपूर्ण अंग है। पाठकों को सटीक जानकारी मिलनी चाहिए। रिपोर्टिंग में विशेषकर छात्र केन्द्रित दृष्टिकोण जरूरी है।
विशेषज्ञता
- नई शिक्षा नीति कैसे बदल रही है
- प्रतियोगिता परीक्षाओं के अपडेट
- छात्रों के लिए तनावमुक्त तैयारी
- बोर्ड परीक्षाओं जैक, सीबीएसई, आईसीएसई की मूल्यांकन प्रक्रिया व रिजल्ट का विश्लेषण
- कौशल विकास आधारित शिक्षा
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


