छह लाख की चोरी मामले में तहकीकात जारी
झरिया के कतरास मोड़ निवासी पप्पू पांडेय के घर से छह लाख की चोरी हुई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर छापेमारी कर रही है, लेकिन अभी तक कोई सफलता नहीं मिली। चोरों ने घर की खिड़की तोड़कर नकद और कीमती सामान चुराए। पप्पू ने अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

झरिया, प्रतिनिधि। झरिया थाना क्षेत्र के कतरास मोड़ निवासी संकादीप पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय के घर से हुई छह लाख की चोरी मामले में झरिया पुलिस रविवार देर रात से ही सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सिंह नगर सहित कई इलाकों पर छापेमारी कर रही है। हालांकि पुलिस को अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है। पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी कर रही है। पुलिस की एक टीम कतरास मोड़ में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल चुकी है। बताते चले कि शुक्रवार की देर रात पप्पू पांडेय के घर की खिड़की तोड़कर चोरो ने दो लाख नकद के अलावा अलमारी का लॉकर तोड़कर कीमती जेवरात के साथ अन्य सामान चुरा लिए थे।
पप्पू पांडेय ने झरिया थाना में अज्ञात के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


