भुजाली से हमला कर घायल करने का मामला दर्ज
Mar 01, 2026 01:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
झरिया थाना क्षेत्र में शुक्रवार को भुजाली से मनीष कुमार वर्मा और उसके परिवार पर हमला हुआ। मनीष की मां रीता देवी की शिकायत पर पुलिस ने गोलू, धीरज और दीपक वर्मा समेत अन्य पर मामला दर्ज किया है। मनीष को गंभीर चोटें आईं हैं और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

झरिया थाना क्षेत्र की नई दुनिया रामचंद्र दल के समीप शुक्रवार को भुजाली मारने के मामले में झरिया पुलिस ने घायल मनीष कुमार वर्मा की मां रीता देवी की शिकायत पर गोलू कुमार उर्फ सुमित वर्मा, धीरज वर्मा, दीपक वर्मा सहित अन्य पर मारपीट व छेड़खानी का मामला दर्ज किया है। घटना के बाद से ही पुलिस सभी आरोपियों की तलाश में कई जगह पर छापेमारी की। बताते चले कि शुक्रवार को मामूली विवाद को लेकर घर में घुसकर भुजाली से मनीष बर्मा, बहन मनीषा कुमारी, गीता देवी को बुरी तरह से घायल कर दिया था। मनीष को पेट व हाथ में गंभीर चोट लगी थी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


