ऑनलाइन पानी कनेक्शन 21 दिनों में देने का झमाडा का दावा फेल
धनबाद, कार्यालय संवाददाता। झारखंड खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार (झमाडा) में 21 दिनों में ऑनलाइन पानी कनेक्शन देने का दावा फेल हो गया है। एक साल बाद भी ऑनलाइन कनेक्शन व्यवस्था शुरू नहीं हुई है। पिछले साल मार्च में ऑनलाइन कनेक्शन देने की योजना बनाई गई थी।

धनबाद, कार्यालय संवाददाता। झारखंड खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार (झमाडा) में 21 दिनों में ऑनलाइन पानी कनेक्शन देने का दावा फेल हो गया है। एक साल बाद भी ऑनलाइन कनेक्शन व्यवस्था शुरू नहीं हुई है। पिछले साल मार्च में ऑनलाइन कनेक्शन देने की योजना बनाई गई थी। इसको लेकर टेंडर कर एजेंसी रितिका को काम का आवंटन किया गया है, लेकिन ऑनलाइन पानी कनेक्शन की योजना अबतक विभागीय फाइलों में ही दबी है।
एजेंसी की लेटलतीफी
एजेंसी की लेटलतीफी के कारण विभागीय सॉफ्टवेयर अबतक अपडेट नहीं हो पाया है, जिससे नई व्यवस्था अबतक शुरू नहीं हुई है। आज भी लोगों को ऑफलाइन ही पानी कनेक्शन मिल रहा है, जिसमें तीन-चार महीने लग रहे हैं, जबकि झमाडा में पानी के बिल की ऑनलाइन वसूली हो रही है। लोगों की अबतक परेशानी बनी हुई है।
आवेदन प्रक्रिया
विभागीय कर्मियों का कहना है कि ऑनलाइन आवेदन करने पर लोगों को 21 दिनों में पानी कनेक्शन मिल जाता। इस दौरान कर्मचारी व अधिकारी के ससमय फाइल पर हस्ताक्षर नहीं करने पर वह स्वत: आगे बढ़ जाती। फाइल सीधे एमडी की लॉगिंग में चली जाएगी। इससे समय पर लोगों को पानी कनेक्शन मिलता। साथ ही लोगों को राहत मिलती।
विभिन्न क्षेत्रों में पानी सप्लाई
अभी आवेदनकर्ता को कनेक्शन लेने में तीन से चार महीने लग रहे हैं, जबकि झमाडा में पानी के बिल की ऑनलाइन वसूली हो रही है। पानी कनेक्शन के लिए एजेंसी रितिका को काम का आवंटन किया गया है। एजेंसी की लेटलतीफी के कारण विभागीय सॉफ्टवेयर अबतक अपडेट नहीं हो पाया है, जिससे नई व्यवस्था अबतक शुरू नहीं हुई है। बता दें कि झरिया, कुसुंडा, जामाडोबा, पुटकी, बरारी, तेतुलमारी सहित अन्य जगहों पर पानी की सप्लाई होती है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


