बाबा साहब की जयंती पर डिगवाडीह में खुली पनशाला
Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद महानगर के उपाध्यक्ष मदन राम के नेतृत्व में डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान बढ़ती गर्मी के मद्देनजर एक पनशाला का उद्घाटन भी किया गया। कार्यक्रम में कई नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

झारखंड मुक्ति मोर्चा धनबाद महानगर के उपाध्यक्ष मदन राम के नेतृत्व में मंगलवार को डिगवाडीह सिंफर गेट स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनकी जयंती मनाई गई। इस दौरान बढ़ती गर्मी को देखते हुए झामुमो की ओर से एक पनशाला (प्याऊ) का भी उद्घाटन किया गया। मौके पर शमशाद खान, जाहिद शेख, योगेंद्र हरि, लाल बाबू, गौतम हरि, जसीम अंसारी, महेंद्र कुमार, शमशाद अंसारी, अशोक हरि, असलम अंसारी, चंदन साहू, राजेश राम, राजा तुरी, धरिक्षण साव, अनवर अंसारी, जितेंद्र सोनी, भगवान सिंह, विवेक गुप्ता और फिरोज अंसारी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


