झारखंड इमेजिंग एक्सपो में धनबाद का दबदबा

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

रांची में आयोजित तीन दिवसीय झारखंड इमेजिंग एक्सपो का समापन हुआ। धनबाद के पुरुषोत्तम कुमार ने वेडिंग कैंडिड कैटेगरी में पहला और विवेक कुमार ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस सफल आयोजन में धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन के पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

झारखंड इमेजिंग एक्सपो में धनबाद का दबदबा

धनबाद। रांची में आयोजित तीन दिवसीय झारखंड इमेजिंग एक्सपो का रविवार को समापन हुआ। झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन सेंट्रल की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राज्यभर के प्रतिभागियों ने भाग लिया। वेडिंग कैंडिड कैटेगरी में धनबाद के पुरुषोत्तम कुमार ने प्रथम और विवेक कुमार ने द्वितीय स्थान हासिल किया है। फैशन शो इस आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा। इस सफल आयोजन में धनबाद डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर्स ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह, उपाध्यक्ष रत्नेश कुमार व मनीष शाह, सचिव रंजीत कुमार गुप्ता, उप सचिव सूरज कुमार रवानी, कोषाध्यक्ष प्रकाश कुमार आदि पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।