Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsJharkhand Home Guard Welfare Association to Hold Grand Conference on September 22

झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन का 22 को महासम्मेलन
संक्षेप:
धनबाद में 22 सितंबर को होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन का महासम्मेलन होगा। इस सम्मेलन में झारखंड के गृहरक्षक और अन्य राज्यों के पदाधिकारी शामिल होंगे। इसमें समान काम के लिए समान वेतन की खुशी मनाई जाएगी और...
Sep 04, 2024 02:20 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
धनबाद झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन 22 सितंबर को महासम्मेलन करेगा। जानकारी देते हुए एसोसिएशन के प्रवक्ता उमाकांत वर्मा ने बताया कि 22 सितंबर को होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से धनबाद के गांधी सेवा सदन परिसर में महासम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसमें झारखंड के समस्त गृहरक्षक एवं कुछ राज्यों के एसोसिएशन के पदाधिकारी व सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता अभयकांत मिश्रा शिरकत करेंगे। बताया कि महासम्मेलन में समान काम समान वेतन मिलने की खुशियां मनाई जाएगी। साथ ही होमगार्ड जवानों को 365 दिन ड्यूटी सुनिश्चित कैसे हो, इस पर चर्चा की जाएगी।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


