अलकडीहा बस्ती में नया प्राथमिक विद्यालय भवन का होगा निर्माण, विधायक ने किया शिलान्यास

अलकडीहा बस्ती में नया प्राथमिक विद्यालय भवन का होगा निर्माण, विधायक ने किया शिलान्यास

संक्षेप:

झारखंड सरकार के भवन निर्माण विभाग द्वारा अलकडीहा बस्ती में नया प्राथमिक विद्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा। शिलान्यास विधायक चंद्रदेव महतो ने किया। इससे बच्चों को बेहतर शिक्षा और सुविधाएं मिलेंगी।...

Aug 08, 2025 05:13 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

अलकडीहा, प्रतिनिधि। बलियापुर प्रखंड अंतर्गत अलकडीहा बस्ती में झारखंड सरकार भवन निर्माण विभाग की ओर से नया प्राथमिक विद्यालय भवन का निर्माण किया जाएगा। जिसका शिलान्यास गुरुवार को सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो ने नारियल फोड़ कर किया। इस दौरान काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे। विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि यह विद्यालय भवन यहां के बच्चों के सुनहरे भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा । जो एक अच्छे समाज का निर्माण करेगा। सीओ प्रवीण सिंह ने कहा कि बस्ती के बीच विद्यालय बनने से यहां के बच्चों को काफी लाभ होगा। और एक अच्छे माहौल का निर्माण होगा। बताते हैं कि अलकडीहा शिव मंदिर परिसर में प्राथमिक विद्यालय पूर्व में चल रहा था।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मंदिर परिसर में विद्यालय रहने से बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ मिड डे मील में भी काफी परेशानी हो रही थी। जिसे देखते हुए विद्यालय का भवन अलकडीहा बस्ती में बनाने का निर्णय लिया गया। ग्रामीणों के प्रयास से काशीनाथ मोदक के वंशज,भीम और अर्जुन मोदक का वंशजों द्वारा जमीन दान में दिया गया। सांसद प्रतिनिधि सुनील चौधरी,प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, मुखिया प्रतिनिधि संजय दास, पूर्व मुखिया सुभाष ठाकुर, पंचायत समिति सदस्य हीरालाल मोदक, जयंती सिंह,श्री राम गोराई,बिरंची सिंह,विकास ठाकुर, तपन रजक, विजय रजक, नवीन ठाकुर,बसंत ठाकुर, मिंटू साव, मंटू रवानी आदि शामिल थे।