Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsJharkhand Formation Day Celebrated with Enthusiasm at Dhanbad Medical College
चार डॉक्टरों को मिला नियुक्ति पत्र, 56 यूनिट रक्तदान

चार डॉक्टरों को मिला नियुक्ति पत्र, 56 यूनिट रक्तदान

संक्षेप: धनबाद मेडिकल कॉलेज में राज्य स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्रों और शिक्षकों ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया, जिसमें स्वागत गीत, रक्तदान शिविर और खेल प्रतियोगिताएं शामिल थीं। प्राचार्य ने नए डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र दिए और छात्रों की कलात्मकता को भी सराहा। पूरे दिन उत्सव का माहौल बना रहा।

Sun, 16 Nov 2025 02:21 AMNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, प्रमुख संवाददाता धनबाद मेडिकल कॉलेज में शनिवार को राज्य स्थापना दिवस बड़े ही उल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर दिनभर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई, जिसे एमबीबीएस छात्रों ने प्रस्तुत किया। छात्रों ने गीत के माध्यम से झारखंड की शांतिपूर्ण संस्कृति, प्राकृतिक सौंदर्य और समृद्ध विरासत को दर्शाया। समारोह के दौरान प्राचार्य डॉ डीके गिंदोरिया ने चार नए डॉक्टरों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जूनियर रेजिडेंट पद पर नियुक्त होनेवालों में डॉ कृतिका कुमारी सिंह, डॉ प्रकृति डे, डॉ समर, डॉ रोज राज और डॉ कृति कुमारी शामिल हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्राचार्य ने सभी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर आउटसोर्सिंग एजेंसी फ्रंटलाइन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 56 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसे मेडिकल कॉलेज ब्लड सेंटर को सौंपा गया। अस्पताल के वरीय प्रबंधक डॉ सुमन की देखरेख में पेंटिंग प्रतियोगिता, पौधारोपण अभियान और शैक्षणिक गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। छात्रों और शिक्षकों-कर्मियों के बीच बीएच फुटबॉल मैच और बैडमिंटन प्रतियोगिताएं आयोजित कर खेलों के प्रति उत्साह को बढ़ावा दिया गया। पेंटिंग प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार मनीष कुमार देव को, दूसरा उमिया फातिमा को और तीसरा पुरस्कार अंशु कुमार को मिला। कार्यक्रम में कॉलेज प्रशासन, डॉक्टरों, छात्रों और कर्मचारियों की सक्रिय भागीदारी रही। पूरे दिन वहां उत्सव सा माहौल रहा। मौके पर नेत्र रोग विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ डी कुमार, मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ एलबी टुडू, गायनी की डॉ राजलक्ष्मी तुबिद, दंत रोग के डॉ शिवम, सुपर स्पेशियलिटी के नोडल पदाधिकारी डॉ रवि भूषण, आयुष्मान के नोडल पदाधिकारी डॉ सुरेंद्र प्रसाद समेत कई लोग मौजूद थे।