शैक्षणिक संस्थानों और आसपास के वातावरण को मादक पदार्थ मुक्त क्षेत्र बनाएं

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

झारखंड शिक्षा परियोजना ने धनबाद में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया। इसका लक्ष्य शैक्षणिक संस्थानों को मादक पदार्थ मुक्त बनाना है। स्कूलों के आसपास तंबाकू और मादक पदार्थ की दुकानों पर प्रतिबंध लगाने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न प्रावधानों और छात्रों के बीच जागरूकता बढ़ाने की रणनीतियाँ साझा की गईं।

शैक्षणिक संस्थानों और आसपास के वातावरण को मादक पदार्थ मुक्त क्षेत्र बनाएं

धनबाद, मुख्य संवाददाता। झारखंड शिक्षा परियोजना धनबाद की ओर से गुरुवार को डीपीएस सभागार में निषिद्ध मादक पदार्थों के विरुद्ध एक दिवसीय जिलास्तरीय कार्यशाला का आयोजन हुआ। इसका उद्देश्य शैक्षणिक संस्थानों और उनके आसपास के वातावरण को पूरी तरह से सुरक्षित व मादक पदार्थ मुक्त क्षेत्र (जोन फ्री एरिया) बनाना है। नियमों को कड़ाई से लागू करने पर चर्चा की गई, जिसके अनुसार स्कूल परिसर के 100 मीटर के दायरे में तंबाकू उत्पादों और 500 मीटर के दायरे में मादक पदार्थों की दुकानों को पूरी तरह प्रतिबंधित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवर प्रमंडल शिक्षा पदाधिकारी धनबाद कुमारी स्वाति ने की।

एडीपीओ आशीष कुमार ने विद्यालयों में प्रहरी क्लब का गठन कर विद्यालय एवं विद्यालय के आसपास के दुकानों एवं अन्य क्षेत्रों में नशा मुक्ति के लिए निगरानी बरतने का निर्देश दिया। मास्टर प्रशिक्षक राजकुमार, विनय कुमार गोराय ने विभिन्न प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी। प्रहरी क्लब के गठन की रणनीति बनाई गई। मादक पदार्थों के प्रति आकर्षित या लिप्त होने वाले छात्रों की समय पर पहचान कर उनकी काउंसिलिंग की जाए। आनेवाले समय में शिक्षकों की मदद से बच्चों के बीच जागरूकता बढ़ाने के लिए पेंटिंग, चित्रकला मेकिंग जैसी विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन भी सुनिश्चित किया गया है। मौके पर एपीओ अशोक पांडेय, शंभू दत्त मिश्रा समेत अन्य मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।