Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsJharkhand Culture Festival Celebrated with Traditional Dance and Music
नगरीकला बस्ती में सोहराय पर्व का आयोजन, विधायक मथुरा ने बैल को रिझाकर खेल का उठाया आनंद

नगरीकला बस्ती में सोहराय पर्व का आयोजन, विधायक मथुरा ने बैल को रिझाकर खेल का उठाया आनंद

संक्षेप: सिजुआ में बृहद झारखंड कला संस्कृति मंच द्वारा बरदखुंटा पर्व मनाया गया। विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। नटूआ नाच और खोरठा लोकगीतों से...

Sat, 25 Oct 2025 08:48 AMNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

सिजुआ, प्रतिनिधि। नगरीकला बस्ती स्थित फुटबॉल मैदान में शुक्रवार को बृहद झारखंड कला संस्कृति मंच की ओर से बरदखुंटा (सोहराय) पर्व मनाया गया। नगरीकला उत्तर पंचायत के मुखिया राजेन्द्र प्रसाद महतो उर्फ रिंकू महतो व समाजसेवी नारायण महतो ने कार्यक्रम का उदघाटन किया। टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने सुप के सहारे बैल को रिझाकर खेल का आंनद उठाया। संध्या बेला में उसके बाद नटूआ नाच का आयोजन किया गया। जिसमें नायकडीह, बड़की बौआकला, पहाड़पुर के अलावा स्थानीय कमेटी के लोग शामिल थे। रात में खोरठा लोकगीत प्रस्तुत किया गया। मशहूर गायिका सावित्री कर्मकार व काजल महतो ने देश की संस्कृति को बचाने को लेकर गीत प्रस्तुत किया।

विधायक को कमेटी के सदस्यों ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान विधायक ने कहा कि झारखंड की पुरानी संस्कृति को आज के युवा वर्ग को बचाकर रखने की जरूरत है। बरदखुंटा, गोहायल पूजा, सोहराय आदि को लोगों के बीच बनाये रखने की जरूरत है। झूमर नाच में कहीं से अश्लीलता नहीं है व न ही फुहड़ है। झारखंड की परंपरा व सभ्यता और संस्कृति के प्रतीक है। मौके पर सांसद प्रतिनिधि नरेश महतो, पूर्व मुखिया संतोष महतो, नारायण पाल, नरेश रवानी, निवास कुम्हार, बबलू कुम्हार, मुक्तेश्वर महतो, दिनेश रजक, तारकेश्वर महतो, बासदेव महतो, गंगा महतो, सोहन महतो, प्रेमचंद महतो, नारायण महतो, तारकेश्वर महतो आदि उपस्थित थे।