राहगीरों व पशु-पक्षियों के लिए रखें पानी : झरिया चैंबर
Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
झरिया के चैंबर ऑफ कॉमर्स ने गर्मी को देखते हुए व्यापारियों और आम लोगों से मानवीय पहल करने की अपील की है। अध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि सभी दुकानदारों को अपनी दुकानों में पीने का पानी रखना चाहिए और राहगीरों को पानी उपलब्ध कराना चाहिए। बेजुबान जीवों के लिए भी पानी की व्यवस्था करनी चाहिए।

झरिया। प्रचंड गर्मी को देखते हुए झरिया चैंबर ऑफ कॉमर्स ने व्यापारियों व आम लोगों से मानवीय पहल की अपील की है। चैंबर अध्यक्ष अमित साहू दीपू ने कहा कि भीषण धूप से इंसान और पशु-पक्षी सभी बेहाल हैं। उन्होंने सभी दुकानदारों से आग्रह किया कि वे अपनी दुकानों में पीने के पानी की व्यवस्था रखें और राहगीरों को पानी उपलब्ध कराएं। साथ ही, बेजुबान जीवों की प्यास बुझाने के लिए घरों और दुकानों के बाहर बर्तनों में पानी रखें, ताकि इस तपती गर्मी में जीवों की जान बचाई जा सके।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


