जिले के 14 केंद्रों में हुई बीएड, एमएड व बीपीएड प्रवेश परीक्षा

Amit Ranjan हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

झारखंड में बीएड, एमएड और बीपीएड प्रवेश परीक्षा रविवार को 14 केंद्रों पर शांति से संपन्न हुई। 5868 अभ्यर्थियों में से 4792 ने परीक्षा दी, जो कि 81.66 प्रतिशत है। सभी केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी निगरानी थी। किसी भी अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली।

जिले के 14 केंद्रों में हुई बीएड, एमएड व बीपीएड प्रवेश परीक्षा

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (जेसीईसीईबी) की ओर से आयोजित बीएड, एमएड एवं बीपीएड प्रवेश परीक्षा रविवार को जिले के 14 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा सुबह 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की गई। परीक्षा शुरू होने से पहले ही विभिन्न केंद्रों पर परीक्षार्थियों की भीड़ जुटने लगी थी। जिले में कुल 5868 अभ्यथियों को एडमिट कार्ड दिया गया था। इनमें से 4792 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जो कुल आवंटन का 81.66 प्रतिशत है। वहीं 1076 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। सभी परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी तथा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षा का संचालन हुआ।धनबाद

में एसएसएलएनटी कॉलेज, सरस्वती विद्या मंदिर भूली नगर, सिम्बोयसिस पब्लिक स्कूल बरवाअड्डा, इंडियन स्कूल ऑफ लर्निंग कतरास मोड़ झरिया, सर्वमंगला पब्लिक स्कूल नगरीकला भूली, डीएवी प्लस टू स्कूल पाथरडीह, प्राणजीवन एकेडमी, गुरुनानक कॉलेज बरमसिया, डीएवी प्लस टू स्कूल दरी मुहल्ला, झरिया एकेडमी, इम्पीरियल स्कूल ऑफ लर्निंग भूली, आदर्श माध्यमिक विद्या निकेतन भूली डी-ब्लॉक तथा खालसा हाईस्कूल बैंक मोड़ सहित कुल 14 केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा के दौरान किसी भी केंद्र से गड़बड़ी, अव्यवस्था या कदाचार की कोई सूचना नहीं मिली। प्रशासन और केंद्राधीक्षकों की सतर्कता के कारण परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

Amit Ranjan

लेखक के बारे में

Amit Ranjan

शॉर्ट बायो: अमित रंजन पिछले 18 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में ‘हिन्दुस्तान’ में प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर के पद पर कार्यरत हैं।


परिचय एवं अनुभव
अमित रंजन भारतीय प्रिंट और डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 18 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव है। वर्तमान में वह ‘हिन्दुस्तान’ और ‘लाइव हिन्दुस्तान’ प्रिंसिपल कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। दिसंबर 2014 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने बदलते मीडिया ट्रेंड्स, डिजिटल ऑडियंस बिहेवियर और कंटेंट स्ट्रेटेजी पर मजबूत पकड़ बनाई है। तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित रिपोर्टिंग उनकी पहचान है।


करियर का सफर (प्रिंट और डिजिटल)
अमित रंजन ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की। इसके बाद प्रभात खबर और दैनिक भास्कर में भी काम किया। जहां उन्होंने अपनी पत्रकारिता की ठोस बुनियाद तैयार की। वर्ष 2014 में वह हिन्दुस्तान से जुड़े और यहीं से ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के माध्यम से न्यू मीडिया और डिजिटल जर्नलिज्म में सक्रिय भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने हेल्थ, बिजनेस, स्पेशल स्टोरीज़ और करंट अफेयर्स से जुड़े कई अहम विषयों का प्रभावशाली कवरेज किया।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
अमित रंजन ने BA (History), LLB और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इतिहास, कानून और पत्रकारिता का यह अनूठा संयोजन उनकी रिपोर्टिंग को विश्लेषणात्मक और गहराईपूर्ण बनाता है। विशेष रूप से मेडिकल बीट पर उनकी मजबूत पकड़ है। वह मेडिकल रिसर्च, हेल्थ और प्रिवेंटिव केयर से जुड़े विषयों पर एक्सपर्ट-वेरिफाइड और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज लिखते हैं, जो पाठकों के लिए भरोसेमंद और उपयोगी साबित होती हैं।


विजन और प्रोफेशनल अप्रोच
स्वास्थ्य, मेडिकल, बिजनेस, टैक्स और पब्लिक इंटरेस्ट से जुड़े विषयों पर अमित की गहरी समझ है। उन्होंने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त विशेषज्ञ डॉक्टरों, बिजनेसमैन और वरिष्ठ अधिकारियों के कई एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। अमित का मानना है कि पत्रकारिता की असली ताकत तथ्यपरकता, विश्वसनीयता और जिम्मेदारी में है। उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी उपलब्ध कराना है।


विशेषज्ञता
इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म
एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
प्रिंट और डिजिटल मीडिया स्ट्रेटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।