9 हजार छात्र-छात्राओं को ड्रेस का इंतजार
Mar 01, 2026 03:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
धनबाद में सरकारी स्कूलों के 9 हजार छात्र-छात्राओं को अभी तक ड्रेस की राशि नहीं मिली है। इनमें से अधिकांश 10वीं कक्षा के हैं। मैट्रिक परीक्षा के कारण राशि स्कूलों द्वारा नहीं भेजी गई। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद मामले की मॉनिटरिंग कर रही है, और जिला कार्यालय भी राशि जल्द भेजने की उम्मीद कर रहा है।

धनबाद। सरकारी स्कूलों में पढ़ाई करनेवाले नौवीं से 12वीं कक्षा तक के 9 हजार छात्र-छात्राओं को अब तक ड्रेस की राशि नहीं मिली है। इनमें से अधिकतर छात्र-छात्राएं 10वीं कक्षा (मैट्रिक) के हैं। मैट्रिक परीक्षा में शामिल होने के कारण कई स्कूलों की ओर से ऐसे छात्र-छात्राओं की राशि नहीं भेजी गई है। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद की ओर से मामले में लगातार मॉनिटरिंग कर जिला परियोजना कार्यालय धनबाद को आवश्यक निर्देश दिया जा रहा है। जिला कार्यालय ने भी मामले की मॉनिटरिंग शुरू कर दी है। उम्मीद है कि बचे हुए छात्र-छात्राओं के खाते में राशि चली जाएगी।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



