झरिया थाना में पुलिसकर्मियों ने खेली होली, एक-दूसरे को दी बधाई

Mar 05, 2026 06:11 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

झरिया में होली का त्योहार शांतिपूर्वक मनाने के बाद, झरिया थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर उत्सव मनाया। थाना प्रभारी ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि होली आपसी प्रेम और भाईचारे का पर्व है। सभी ने मिलकर भाईचारे का संदेश देते हुए खुशी के साथ त्योहार मनाया।

झरिया थाना में पुलिसकर्मियों ने खेली होली, एक-दूसरे को दी बधाई

झरिया । झरिया में होली शांतिपूर्वक संपन्न कराने के बाद बुधवार देर शाम झरिया थाना परिसर में रंगों का उत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार समेत सभी पुलिसकर्मियों और महिला कांस्टेबलों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बुधवार को होली का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के बाद देर शाम जवानों ने होली पर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। सभी ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए खुशी के साथ त्योहार मनाया। होली के अवसर पर थाना प्रभारी ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का पर्व है, जिसे सभी को मिलजुलकर प्रत्येक वर्ष शांति और सद्भाव के साथ मनाना चाहिए। इस मौके पर बिट्टू कुमार, सुरज कुमार, सौरभ कुमार, भीम कुमार, भगत कुमार, अजय कुमार,कुंदन कुमार के साथ थाने के सभी स्टाफ मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।