Jharia Faces Severe Traffic Jam Issues Local Woman Loses Life सड़क जाम की समस्या से नहीं मिली निजात, झरिया में वन वे ट्रॉफिक व्यवस्था फिर ध्वस्त, Dhanbad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsJharia Faces Severe Traffic Jam Issues Local Woman Loses Life

सड़क जाम की समस्या से नहीं मिली निजात, झरिया में वन वे ट्रॉफिक व्यवस्था फिर ध्वस्त

झरिया में सड़क जाम की समस्या गंभीर हो गई है। जाम के कारण एक महिला की जान चली गई है। सुबह 10 से शाम 7 बजे तक जाम की स्थिति बनी रहती है, जिसका मुख्य कारण सड़क का अतिक्रमण और वाहन पार्किंग है। झरिया...

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबादWed, 8 Oct 2025 04:02 AM
share Share
Follow Us on
सड़क जाम की समस्या से नहीं मिली निजात, झरिया में वन वे ट्रॉफिक व्यवस्था फिर ध्वस्त

झरिया, प्रतिनिधि। झरिया वासी सड़क जाम की समस्या से जुझ रहे है। सड़क जाम के कारण एक महिला की जान तक जा चुकी है। फिर भी इस ओर किसी का ध्यान नहीं जाता है। या फिर कोई ध्यान नहीं देना चाहता है? यहां आये दिन सुबह 10 बजे से लेकर शाम 7 बजे तक जाम की स्थिति बनी रहती है। कारण कि सड़क अतिक्रमण होने के कारण सकरी हो गई है। उपर से सड़क पर ही वाहन पार्किंग कर लोग दुकानदारी व खरीदारी करते है। तो ऑटो और टोटो चालक आढ़े तिरछा खड़ी कर देते है।जिसके कारण वाहन तो वाहन कभी कभी तो पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।

पर्व त्योहार के दौरान तो शहर के लक्ष्मीनिया मोड़ से सब्जी पट्टी, बाटा मोड़, मेन रोड़ से चार नम्बर मोड़ व धर्मशाला रोड, गांधी रोड़, बर्तन पट्टी,कपड़ा पट्टी,अशोक रोड़ तक में जाम की स्थिति बनी रहती है। हालाकि जाम की समस्या से निजात दिलाने के दिशा में झरिया पुलिस ने वन वे ट्राफिक व्यवस्था झरिया में शुरू की थी। जिसके तहत झरिया चार नम्बर मोड़ से शहर की ओर वाहनों के जाने पर रोक थी। सभी वाहन कतरास मोड़ से लक्ष्मीनिया मोड़ होकर शहर में प्रवेश करती थी। जो महज कुछ दिनों में पुरी तरह से फेल हो गई। उक्त व्यवस्था के खिलाफ यहां के स्थानीय लोग ही मुखर होने लगे। जबकि उक्त वन वे व्यवस्था से कुछ दिनों तक लोगों को जाम से राहत मिली थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।