Dhanbad News: वामपंथी संगठनों ने फूंका गृहमंत्री का पुतला
Dhanbad News: झरिया के लोदना स्थित आंबेडकर चौक पर सीपीआई(एम) और डीवाईएफआई कार्यकर्ताओं ने गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर लोकतंत्र का दमन हो रहा है और विरोध कर रहे छात्रों व युवाओं को गैर-कानूनी तरीके से गिरफ्तार किया जा रहा है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और भाजपा-आरएसएस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग की।

Dhanbad News: लोदना स्थित आंबेडकर चौक पर रविवार को सीपीआई (एम) झरिया लोकल कमेटी और डीवाईएफआई लोदना क्षेत्रीय कमेटी के बैनर तले गृहमंत्री अमित शाह का पुतला दहन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि एसआईआर के नाम पर देश में लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। इसका विरोध पूरे देश में बुद्धिजीवी, छात्र और युवा कर रहे हैं, लेकिन गैर-कानूनी तरीके से गिरफ्तारियां हो रही हैं। वक्ताओं ने बताया कि 10 अक्तूबर 2026 को दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीपीआई(एम), डीवाईएफआई, एसएफआई सहित कई विपक्षी दलों और सामाजिक संगठनों ने पहले से विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था, बावजूद इसके छात्रों और युवाओं पर हमला किया गया।
नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से तुरंत इस्तीफे की मांग की और भाजपा-आरएसएस के लोगों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई। कार्यक्रम में गोपाल लाल, शंकर पासवान, विनोद पासवान, नौशाद अंसारी, प्रजा पासवान, नीरज पासवान, रियाज अंसारी, परवेज आलम, अनिल पासवान, विनोद कुमार, भोला माली, पंचम कुमार, बिट्टू कुमार, अमरजीत पासवान, उमेश कुमार, श्याम सुंदर बावरी, आनंदी पासवान, कुनाल कुमार, संजय हारी, अविनाश हारी, रंजीत पासवान आदि मौजूद थे।

