Dhanbad News: नर नारायण भोज के साथ श्री अग्रसेन जयंती पखवाड़ा शुरू
Dhanbad News: झरिया में मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट की ओर से श्री अग्रसेन जयंती पखवाड़े की शुरुआत बालिका विद्या मंदिर में नर नारायण सेवा कार्यक्रम के साथ हुई। मां जगदम्बे, मां शारदे और भारत माता की तस्वीरों पर माल्यार्पण कर दीप जलाए गए। नर नारायणों को भोजन कराया गया और नकद, कपड़े तथा बर्तन देकर विदाई दी गई। पखवाड़े में सामाजिक, सांस्कृतिक और जनसेवा से जुड़े कार्यक्रम होंगे।

Dhanbad News: मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट झरिया की ओर से श्री अग्रसेन जयंती पखवाड़ा शनिवार को बालिका विद्या मंदिर में नर नारायण सेवा कार्यक्रम के साथ शुरू हुआ। सर्व प्रथम मां जगदम्बे, मां शारदे व भारत माता की तस्वीर पर माल्यार्पण कर दीप जलाई गई। पुड़ी, कचौड़ी, बुंदिया, इमरती, सेव, सब्जी, रायता, चटनी आदि भोग चढ़ाया गया। इसके बाद नर नारायणों को बैठाकर भोजन कराया गया। नकद, कपड़ा, बर्तन आदि देकर विदाई दी गई। सम्मेलन अध्यक्ष सुनील सांवड़िया ने कहा कि महाराजा अग्रसेन के आदर्श समाज में समानता, सहयोग, सद्भाव और परोपकार की भावना को मजबूत करते हैं। पखवाड़ा संयोजक डॉ मनीष शर्मा ने कहा कि पखवाड़े में सामाजिक, सांस्कृतिक और जनसेवा से जुड़े कई कार्यक्रम होंगे। कार्यक्रम प्रभारी जीवन अग्रवाल के नेतृत्व में नर नारायण भोज की व्यवस्था की गई।
कार्यक्रम में अतिथियों की उपस्थिति
मौके पर पूर्व अध्यक्ष जय प्रकाश देवरालिया, राजकुमार अग्रवाल, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, द्वारिका प्रसाद गोयनका, हरि प्रकाश लाटा, संयुक्त सचिव मोहित अग्रवाल, दीपक अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, धर्म प्रकाश खेतान, कृष्ण कुमार अग्रवाल, डॉ राजीव अग्रवाल, महेश जालुका, मनोज खरकिया, दिनेश शर्मा, सन्नी अग्रवाल, मयंक केजरीवाल, सत्यनारायण भोजगढ़िया, वीरेंद्र अग्रवाल, सुशील अग्रवाल, शीला चौखानी, किरण खरकिया, अरविंद शर्मा, किरण शर्मा, निक्की अग्रवाल, खुशबू अग्रवाल, रमेश अग्रवाल, सुरेश लोयलका, किशन अग्रवाल, विशाल पलसानिया, सीमा सपरिया, राहुल अग्रवाल, चंदन पटवारी, अविनाश अग्रवाल आदि मौजूद थे।

