जेवर दुकान में सेंधमारी कर चार लाख की चोरी

Jan 28, 2026 01:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share

खरखरी स्थित अमर ज्वेलर्स में अज्ञात अपराधियों ने सेंधमारी कर लाखों रुपये के जेवर चुरा लिए। चोर दुकान के पीछे की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे और लॉकर को गैस कटर से काटा। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए खोजी कुत्ता मंगवाया।

जेवर दुकान में सेंधमारी कर चार लाख की चोरी

बाघमारा, प्रतिनिधि। खरखरी स्थित अमर ज्वेलर्स नामक प्रतिष्ठान में रविवार की देर रात अज्ञात अपराधियों ने सेंधमारी कर लाखों रुपये के जेवर की चोरी कर ली। अपराधी दुकान के पीछे की दीवार में सेंधमारी कर अंदर घुसे व लॉकर को गैस कटर से काट कर घटना को अंजाम दिया। अपराधी दुकान में लगे सीसीटीवी व डीबीआर भी अपने साथ ले गये। घटना की सूचना सोमवार को दुकान के मालिक श्रीकांत वर्मा को मिली। मौके पर पहुंची मधुबन पुलिस ने पड़ताल शुरू की। वरीय पुलिस अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी शुभम कुमार से पूरी जानकारी लेकर कई निर्देश दिए। पुलिस ने अपराधियों तक पहुंचने के लिए खोजी कुत्ता मंगवाया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट भी पहुंचे। बताया जाता है कि मकान जर्जर होने के कारण चोरों को अंदर घुसने में ज्यादा परेशानी नहीं हुई। चोर पीछे की दीवार में सेंध लगाकर दाखिल हुए और आराम से घटना को अंजाम देकर फरार हो गए। मामले में स्वर्णकार संघ ने पुलिस से अविलंब अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।