बलियापुर:जेईई मेंस की परीक्षा को ले अभ्यर्थियों में भारी उत्साह
बलियापुर में एरेना परीक्षा केन्द्र के बाहर जेईई मेन्स परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की भीड़ लगी रही। दूसरी पाली की परीक्षा में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी मुख्यगेट के बाहर इंतजार कर रहे थे। पहली पाली के अभ्यर्थी परीक्षा समाप्त करके बाहर निकल रहे थे। कुछ ने कैमिस्ट्री को कठिन बताया जबकि अन्य ने परीक्षा को ठीक बताया।
बलियापुर। पलानी साबइगाढ़ा आइडीजेढ ऐश्वर्या एरेना स्थित परीक्षा केन्द्र के बाहर गुरूवार को जेइइ मेंस की परीक्षा को ले अभ्यर्थियों की भीड़ जुट गयी। दिन साढ़े बारह बजे दूसरी पाली की परीक्षा में सम्मिलित होने को ले अभ्यर्थी मुख्यगेट के बाहर अंदर प्रवेश को ले इंतजार कर रहे थे। दूसरी तरफ पहली पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद में अभ्यर्थी बाहर निकल रहे थे। परीक्षा को ले अभ्यर्थियों में काफी उत्साह था। कुछ ने कहा कि कैमिस्ट्री थोड़ी टाइट थी। कुछ ने कहा कि सब ठीक-ठाक रहा। मुख्यगेट के बाहर भिखराजपुर-भूइंफोड़ हीरक रोड पर अभिभावक- अभ्यर्थियों की भीड़ जुट गयी थी।
करीब दस मिनट तक जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


