नीतीश कुमार से मिले खीरू महतो

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने पटना में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और विस्तार पर चर्चा की। नीतीश कुमार ने खीरू महतो की नेतृत्व में पार्टी की मजबूती के लिए बधाई दी और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जोड़ने के लिए दिशा-निर्देश दिए।

नीतीश कुमार से मिले खीरू महतो

धनबाद। झारखंड प्रदेश अध्यक्ष खीरू महतो ने पटना में जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार से मुलाकात की। इस दौरान पार्टी संगठन को मजबूत बनाने और विस्तार को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। नीतीश कुमार ने कहा कि खीरू महतो के नेतृत्व में झारखंड में पार्टी पहले की तुलना में मजबूत स्थिति में पहुंची है। इसके लिए वे बधाई के पात्र हैं। उन्होंने संगठन को गांव-गांव तक पहुंचाने तथा कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जोड़ने को लेकर कई दिशा-निर्देश दिए। मौके पर जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह भी मौजूद थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।