बिनोद बिहारी चौक पर पुलिस आउट पोस्ट बनाने की मांग
Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
जनता दल यूनाइटेड की धनबाद जिला इकाई ने बिनोद बिहारी चौक पर पुलिस आउट पोस्ट की मांग की है। जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने कहा कि इस क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियां बढ़ रही हैं, जिससे जनता को परेशानी हो रही है। वे प्रशासन से जल्द निर्णय लेने की अपील कर रहे हैं।

जनता दल यूनाइटेड की धनबाद जिला इकाई ने धनबाद के बिनोद बिहारी चौक पर पुलिस आउट पोस्ट स्थापित करने की मांग को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा है। जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह पत्र में कहा है कि बिनोद बिहारी चौक के आसपास घनी आबादी है। शाम के समय यहां असामाजिक तत्वों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं। इससे आम लोगों को परेशानी होती है। यहां पुलिस आउट पोस्ट खोला जाता है तो क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत होगी और स्थानीय लोगों को सुरक्षा का एहसास मिलेगा। पार्टी ने प्रशासन से जल्द निर्णय लेने की अपील की है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


