मेंटेनेंस के नाम पर घंटों बिजली कटौती, कई इलाकों के उपभोक्ता परेशान
धनबाद में गर्मी शुरू होने से पहले जेबीवीएनएल ने बिजली व्यवस्था सुधारने के लिए मेंटेनेंस कार्य शुरू किया है। शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कई घंटे बिजली काटी जा रही है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। शुक्रवार को झारूडीह और पॉलीटेक्निक में मेंटेनेंस कार्य किया गया और शाम को बिजली बहाल की गई।

धनबाद। गर्मी शुरू होने से पहले जेबीवीएनएल ने शहर में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए मेंटेनेंस कार्य शुरू कर दिया है। इसको लेकर हर दिन शहर के अलग-अलग इलाकों में कई घंटे तक बिजली काटी जा रही है, जिससे उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शुक्रवार को झारूडीह, पॉलीटेक्निक समेत कई क्षेत्रों में मेंटेनेंस कार्य किया गया। इसके लिए दिन के करीब 11 बजे इन इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। इस दौरान जर्जर 11 केवीए बिजली तार को हटाकर नया तार लगाने का काम किया गया। साथ ही पुराने और खराब उपकरणों को भी बदला गया।मेंटेनेंस
कार्य पूरा होने के बाद शाम करीब पांच बजे प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल की गई। हालांकि लगभग छह घंटे तक बिजली नहीं रहने के कारण पॉलीटेक्निक रोड, पांडरपाला से लेकर झारूडीह समेत अन्य इलाकों के लोगों को गंभीर बिजली संकट का सामना करना पड़ा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


