मतगणना स्थल पर तैनात जवान की बिगड़ी तबीयत, किया गया भर्ती
धनबाद में मतगणना स्थल पर तैनात जैप-3 के जवान हेमंत बेसरा की तबीयत शुक्रवार को अचानक बिगड़ गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई, जिसके बाद 108 एंबुलेंस से मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि उनका ब्लड प्रेशर और शुगर कम हो गया था, जिससे उन्हें सांस लेने में समस्या हुई।

धनबाद। मतगणना स्थल पॉलीटेक्निक में तैनात जैप-3 के जवान हेमंत बेसरा की शुक्रवार की शाम अचानक तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद जवान को 108 एंबुलेंस से मेडिकल अस्पताल ले जाया। जानकारी के अनुसार ड्यूटी में तैनात जवान को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। इसके बाद अन्य जवानों में एंबुलेंस से इलाज के लिए गंभीर जवान को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों की देखरेख में जवान का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार जवान का ब्लड प्रेशर और शुगर कम हो गया था, जिससे जवान को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। वहीं जवान को आपातकालीन विभाग के वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में इलाज चल रहा है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



