ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादआउटसोर्सिंग में रोजगार देने की मांग को लेकर जमसं ने किया प्रदर्शन

आउटसोर्सिंग में रोजगार देने की मांग को लेकर जमसं ने किया प्रदर्शन

अलकडीहा। जनता मजदूर संघ ने बेलगड़िया में बुधवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जनता मजदूर संघ असंगठित मजदूर के अध्यक्ष शंभूनाथ राम ने...

आउटसोर्सिंग में रोजगार देने की मांग को लेकर जमसं ने किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,धनबादWed, 07 Dec 2022 09:41 PM
ऐप पर पढ़ें

अलकडीहा। जनता मजदूर संघ ने बेलगड़िया में बुधवार को प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जनता मजदूर संघ असंगठित मजदूर के अध्यक्ष शंभूनाथ राम ने कहा कि विस्थापित होने वाले स्थानीय लोगों को कुजामा आउटसोर्सिंग परियोजना या साइडिंग में रोजगार नहीं दिया गया तो संघ ओसीपी का चक्का जाम करेगा। कहा कि प्रबंधन की ओर से झूठा आश्वासन दिया जा रहा है। 5 साल पहले घनुडीह ,गोलकडीह आदि क्षेत्रों से विस्थापित लोगों को बेलगड़िया में बसाया गया। अब उन्हें रोजगार नहीं दिया जा रहा है। जबकि 23 जनवरी 21 को परियोजना कार्यालय गोलकडीह में प्रबंधन के साथ वार्ता हुई थी। 10 दिनों के अंदर रोजगार देने का आश्वासन मिला था। जो अभी तक नहीं हुआ। मौके पर कृष्णा भुइयां, प्रेम प्रसाद बाउरी, दिनेश बाउरी, शिबू मोदी, अर्जुन भुइयां, छोटे लाल विश्वकर्मा, दिनेश कुमार, सुजीत माली आदि थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें