Dhanbad News: अमृतसर के उस्तादों ने सिखाए सिख बच्चों को गतका के गुर
Dhanbad News: जामाडोबा निरवेर खालसा गतका ग्रुप ने रविवार को डुमरी तीन नंबर गुरुद्वारा के समीप अपना पहला स्थापना दिवस मनाया। सदस्यों ने पारंपरिक सिख युद्धकला 'गतका' का प्रदर्शन किया। उस्ताद सनप्रीत सिंह और भाई प्रभजोत सिंह ने बच्चों को गतका की बारीकियों से अवगत कराया।

Dhanbad News: जामाडोबा निरवेर खालसा गतका ग्रुप ने रविवार को डुमरी तीन नंबर गुरुद्वारा के समीप अपना पहला स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया।
कार्यक्रम का विवरण
मौके पर ग्रुप के सदस्यों ने पारंपरिक सिख युद्धकला 'गतका' के अंतर्गत शस्त्र संचालन और रोमांचक शौर्य कौशल का प्रदर्शन किया। इसे देखकर लोग दंग रह गए। कार्यक्रम में विशेष रूप से पंथ अकाली गतका ग्रुप, अमृतसर से आए उस्ताद सनप्रीत सिंह और भाई प्रभजोत सिंह डुमरी पहुंचे।
शिक्षण और प्रदर्शन
उन्होंने गुरुद्वारा परिसर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों को गतका की बारीकियों से अवगत कराया। प्रशिक्षण के दौरान सिख समाज के लड़के-लड़कियों ने मार्शल आर्ट, तलवारबाजी, ताल, सोटी, गोल चकरी और आग की चकरी का शानदार प्रदर्शन किया। इसके साथ ही दोनों हाथों में तलवार से कला दिखाना और दोनों आंखों में नमक डालकर नारियल फोड़ने जैसे विभिन्न पारंपरिक शस्त्रों के संचालन का हैरतअंगेज अभ्यास किया गया।
उस्ताद का संदेश
उस्ताद सनप्रीत सिंह ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी ने खालसा पंथ की स्थापना कर समाज को धर्म, साहस व आत्मरक्षा का संदेश दिया था। गतका केवल एक युद्धकला नहीं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और आत्मरक्षा का सशक्त माध्यम भी है।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन
उन्होंने बताया कि पंथ अकाली गतका ग्रुप ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया, इंग्लैंड और दुबई सहित कई देशों में अपनी पारंपरिक कला का प्रदर्शन कर संगत का आशीर्वाद प्राप्त कर चुका है। इस आयोजन को सफल बनाने में बलजीत सिंह, मनिंदर सिंह, गगनदीप सिंह, रोशनदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह, प्रिंस सिंह, जोधप्रीत सिंह, कर्णप्रीत सिंह, मनी सिंह, मीत सिंह, जसकरण सिंह, कलबिंद्र सिंह और रणवीर सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई। कार्यक्रम में स्त्री सत्संग की रजनी कौर, डिंपल कौर, ज्योति कौर, गिनी कौर आदि मौजूद थे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


