Dhanbad News: जामाडोबा में खुला दुर्गा मंदिर का पट, टाटा के जीएम ने की पूजा
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: जोड़ापोखर के जामाडोबा 6/7 पिट्स स्थित दुर्गा मंदिर का पट शुक्रवार शाम विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। टाटा के महाप्रबंधक एनके गुप्ता समेत कई अधिकारियों, श्रमिक नेता संतोष महतो और अन्य अतिथियों ने मंदिर में पूजा कर माता का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री आबो देवी तथा पूजा कमेटी के सदस्य भी उपस्थित रहे।

Dhanbad News: जोड़ापोखर । जामाडोबा 6/7 पिट्स स्थित दुर्गा मंदिर का पट शुक्रवार की संध्या को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। मौके पर टाटा के महाप्रबंधक एनके गुप्ता, विकास कुमार, श्वेता मिश्रा, अंशुल मिश्रा, हिमांशु शेखर और श्रमिक नेता संतोष महतो ने मंदिर में पूजा-अर्चना कर माता का आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री आबो देवी सहित पूजा कमेटी के ओम प्रकाश सिंह, मनोज कुमार यादव, कार्तिक महतो, शेखर कुमार और रोहित कुमार आदि थे।

