Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsJairam Mahto Criticizes MP Dhulu Mahto Over Corruption Allegations in Dhanbad
भ्रष्टाचार मुक्त रहते सांसद तो उनका आरोप लगाना सही होता : जयराम

भ्रष्टाचार मुक्त रहते सांसद तो उनका आरोप लगाना सही होता : जयराम

संक्षेप:

धनबाद के डुमरी विधायक जयराम महतो ने सांसद ढुलू महतो पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाने का हमला बोला। उन्होंने कहा कि सांसद खुद भ्रष्टाचार के मामलों में घिरे हैं, जिससे उनकी बातें अनसुनी हो जाती हैं। जयराम ने गैस रिसाव की समस्या पर भी चिंता जताई और सरकार की जिम्मेदारी पर बल दिया।

Dec 16, 2025 02:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, प्रमुख संवाददाता डुमरी विधायक जयराम महतो ने सांसद ढुलू महतो पर हमला बोला है। विधायक ने कहा कि ढुलू ने बीसीसीएल के सीएमडी पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। अगर सांसद खुद भ्रष्टाचार मुक्त होते तो उनका यह आरोप लगाना सही भी लगता। कोर्ट खुद कह रहा है कि 40 हजार करोड़ संपत्ति का उन्हें नोटिस दिया गया है। सांसद दोषमुक्त रहते और किसी पर आरोप लगाते तो अच्छा लगता। विधायक ने कहा कि सांसद खुद इतने दोषी हैं कि उनकी गंभीर बातों को लोग अनसुना कर देते हैं। जयराम सोमवार को धनबाद कोर्ट में एक पुराने केस में हाजिर होने के लिए पहुंचे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

उन्होंने कहा कि जिन्होंने कोयला खनन के लिए अपनी रैयती जमीन दी है, उन्हें दरकिनार कर दिया जाता है। उनकी समस्याओं को अनसुना कर दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पिछले दो सप्ताह से गैस रिसाव जारी है। ऐसे में अगर किसी की मौत होती है तो सरकार और प्रशासन की जिम्मेदारी होगी। इस घटना से सबक लेने की जरूरत है। कहा कि जो कोयला राष्ट्र के विकास के लिए है, उस कोयले की कमाई माफियाओं के जेब में जा रही है। रैयतों की जमीन डंडा दिखाकर सरकार ले लेती है। केंदुआ का किया दौरा पुटकी। जयराम महतो ने गैस प्रभावित केंदुआ का दौरा किया। राजपूत बस्ती में पीड़ितों से मिले। इसके अलावा सीएमडी मनोज अग्रवाल को फोन से बात की। गैस रिसाव की रोकथाम में तेजी लाने की बात कही।