ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादजैन बंधु के घर डाका डाल स्वर्ण रेखा से भागे थे डकैत

जैन बंधु के घर डाका डाल स्वर्ण रेखा से भागे थे डकैत

तीन अप्रैल को लुबी सर्कुलर रोड में कोयला कारोबारी आलोक जैन के घर डकैती के बाद डकैत ट्रेन से भागे...

जैन बंधु के घर डाका डाल स्वर्ण रेखा से भागे थे डकैत
हिन्दुस्तान टीम,धनबादWed, 24 Apr 2019 03:30 AM
ऐप पर पढ़ें

तीन अप्रैल को लुबी सर्कुलर रोड में कोयला कारोबारी आलोक जैन के घर डकैती के बाद डकैत ट्रेन से भागे थे। पुलिस ने जैन बंधुओं की मदद से धनबाद स्टेशन के सीसीटीवी फुटेज में डकैतों की पहचान की है। पुलिस जांच में पता चला है कि डकैत स्वर्ण रेखा एक्सप्रेस से धनबाद से भागे थे। सीसीटीवी में एक बदमाश के हाथ में जैन बंधु के घर से लूटा गया लाल रंग का ट्रॉली बैग भी दिख रहा है।

टिकट काउंटर की मदद से जो जानकारी मिल पाई है, उससे पता चला है कि बदमाशों ने टाटानगर स्टेशन का टिकट लिया था। पुलिस मान रही है कि डकैत स्वर्ण रेखा में चढ़ कर यहां से भागे। हालांकि वे टाटा नगर उतरे या रास्ते में किसी अन्य स्टेशन पर उतर गए, इसकी जानकारी पुलिस को नहीं मिल पाई है। भागने वाले चार डकैतों में से दो की पीठ पर स्कूल बैग भी थे। लेकिन यह बैग जैन बंधु के घर से लिया गया नहीं है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस नए सिरे से जांच में जुटी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें