धनबाद-बोकारो में 46 हजार सीटों पर होगा स्नातक नामांकन
धनबाद, मुख्य संवाददाता। जैक इंटर और आईसीएसई 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी हो गया है। बीबीएमकेयू के एडमिशन सेल ने चार वर्षीय स्नातक कोर्स में नामांकन की तैयारी शुरू कर दी है। 15-20 मई के बाद संबंधित सूचना जारी होने की संभावना है।

धनबाद, मुख्य संवाददाता। जैक इंटर और आईसीएसई 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी हो गया है। आने वाले दिनों में सीबीएसई 12वीं बोर्ड का भी रिजल्ट जारी होगा। अब बीबीएमकेयू के एडमिशन सेल ने चार वर्षीय स्नातक कोर्स में नामांकन की तैयारी शुरू कर दी है। संभावना है कि 15-20 मई के बाद संबंधित सूचना जारी हो।
नामांकन प्रक्रिया
धनबाद व बोकारो में 46 हजार से अधिक सीटों पर नामांकन लिया जाएगा। किस कॉलेजों में किन-किन कोर्स में नामांकन व मांग के अनुसार कॉलेजों से सीटें बढ़ाने का प्रस्ताव आता है तो इसपर विवि एडमिशन सेल की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। वहीं अहम बात यह है कि चांसलर पोर्टल का लिंक (यूआरएल) बदल गया है। चांसलर पोर्टल अब उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधीन हो गया है। इस संबंध में चांसलर पोर्टल की ओर से जानकारी भेजी गई है। इस बाबत विवि एडमिशन सेल की ओर से सूचना जारी की जाएगी।
छात्रों की संख्या
जानकारों का कहना है कि वर्ष-2025-26 में धनबाद व बोकारो के कॉलेजों में आवेदन करने वाले 49 हजार छात्र-छात्राओं में से 28 हजार छात्र-छात्राओं ने ही नामांकन लिया। काफी संख्या में सीटें खाली रह गई हैं। वर्ष-2026 में धनबाद से 25 हजार छात्र-छात्राओं ने जैक इंटर की परीक्षा पास की है। सीबीएसई व आईसीएसई बोर्ड पास करने वाले छात्रों की संख्या तीन हजार से अधिक होगी, जिनमें से सैकड़ों बच्चे उच्च शिक्षा के लिए दूसरे शहर व राज्य चले जाएंगे। ऐसे में संभावना है कि कहीं इस बार भी सीटें खाली न रह जाए। इंटर पास करने वाले छात्र-छात्राओं को एडमिशन शिड्यूल जारी होने का इंतजार है।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


