अनियमिता की शिकायत पर निगम के अधिकारियों ने की जांच
लोयाबाद के आठ नंबर मुहल्ले में चल रहे नाली निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत पर नगर निगम की टीम ने जांच की। अधिकारियों ने कई स्थानों पर खामियां पाई हैं, जिन्हें वे मामूली तकनीकी त्रुटि बता रहे हैं। पार्षद रामेश्वर तुरी ने आरोप लगाया कि विभागीय राशि का दुरुपयोग किया गया है।

लोयाबाद आठ नंबर मुहल्ले में चल रहे नाली निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत के बाद बुधवार को नगर निगम की टीम जांच के लिए मौके पर पहुंची। जांच के दौरान निगम अधिकारियों ने निर्माणाधीन नाली की कई स्थानों पर मापी की तथा गुणवत्ता की जांच की। प्रारंभिक जांच में विभाग को कई जगहों पर खामियां मिली हैं, हालांकि अधिकारी इसे मामूली तकनीकी त्रुटि बता रहे हैं। जांच का नेतृत्व जेई अरुण चौधरी कर रहे थे। इस दौरान मौजूद पार्षद रामेश्वर तुरी ने कहा कि अधिकारियों की जांच में भारी अनियमितता सामने आई है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक ही व्यक्ति के लिए करीब 400 फीट नाली निर्माण कर विभागीय राशि का दुरुपयोग किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


