मां लिलौरी मंदिर के समीप अंतरराज्यीय बस स्टैंड निर्माण की घोषणा पर जश्न
कतरास स्थित मां लिलौरी मंदिर के पास राज्य सरकार द्वारा 12 एकड़ भूमि पर अंतरराज्यीय बस स्टैंड का निर्माण किए जाने की घोषणा से क्षेत्र में खुशी की लहर है। दुकानदारों और धर्मशाला समिति के सदस्यों ने इस निर्णय का स्वागत किया, जिससे क्षेत्र के विकास और रोजगार के नए अवसरों की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

कतरास स्थित मां लिलौरी मंदिर के समीप राज्य सरकार द्वारा प्रस्तावित 12 एकड़ भूमि में अंतरराज्यीय बस स्टैंड निर्माण की घोषणा से क्षेत्र में खुशी की लहर है। गुरुवार को मंदिर परिसर के दुकानदारों व धर्मशाला समिति के सदस्यों ने राज्य सरकार, उपायुक्त एवं बाघमारा सीओ सहित संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। लोगों ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी जताई और मंदिर प्रांगण में जयकारे लगाए। धर्मशाला समिति व दुकानदारों ने कहा कि बस स्टैंड बनने से कतरास सहित आसपास के लगभग 20 किलोमीटर क्षेत्र का चहुमुखी विकास होगा तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इस अवसर पर सुरेश महतो, तारापद महतो, चंदन महतो, मंटू साव, शंकर भगत, राखिहरी पटवा, सुजीत महतो, पप्पू महतो, धनंजय कुम्हार, रमेश महतो, सुमित महतो, रूपेश महतो, महेश महतो व राकेश महतो समेत कई लोग मौजूद थे।
झामुमो नेता राजेंद्र प्रसाद राजा ने झारखंड सरकार के ‘अबुआ बजट’ में कतरास को मिली इस सौगात की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार जताया। वहीं झामुमो कतरास नगर अध्यक्ष सुमित कुमार महतो ने इसे जनहित में लिया गया सराहनीय निर्णय बताया। चित्र परिचय-26 कतरास 16 एक दूसरे को लड्डू खिलाकर खुशी का जश्न मनाते मां लिलौरी मंदिर परिसर के दुकानदार व धर्मशाला समिति के सदस्य
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



