अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाशाली महिलाओं को मारवाड़ी युवा मंच झरिया ने किया सम्मानित

Mar 08, 2026 05:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

झरिया में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर मारवाड़ी युवा मंच ने 'नव्या – पहचान को सम्मान' कार्यक्रम आयोजित किया। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया, जिनमें सुमन अग्रवाल, साधना देवरालिया, शारदा शर्मा, प्रियंका चौधरी, सरोज शर्मा, पूनम शर्मा, और अरुणा भगानिया शामिल हैं।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाशाली महिलाओं को मारवाड़ी युवा मंच झरिया ने किया सम्मानित
झरिया। अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के आह्वान पर मारवाड़ी युवा मंच, झरिया शाखा द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर “नव्या – पहचान को सम्मान” कार्यक्रम के अंतर्गत समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। समाज सेवा के क्षेत्र में सेवा, संवेदना एवं सामाजिक परिवर्तन में योगदान के लिए नव निर्वाचित पार्षद सुमन अग्रवाल एवं समाज सेविका साधना देवरालिया को सम्मानित किया गया।शिक्षा के क्षेत्र में ज्ञान, संस्कार और मार्गदर्शन के माध्यम से नई पीढ़ी का निर्माण करने के लिए शिशु विहार की शिक्षिका शारदा शर्मा तथा राजकमल स्कूल की शिक्षिका प्रियंका चौधरी को सम्मान प्रदान किया गया। कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में परंपरा, सृजन और सांस्कृतिक मूल्यों को जीवित रखने में योगदान के लिए मंगल पाठ और भजन गायिका सरोज शर्मा एवं सरिता जलुका को सम्मानित किया गया।उद्यम के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और नवाचार की दिशा दिखाने के लिए साई एंटरप्राइजेज की निदेशक पूनम शर्मा को सम्मानित किया गया। वहीं युवा प्रेरणा के क्षेत्र में अपने कार्य, सोच और ऊर्जा से युवाओं को प्रेरित करने के लिए अरुणा भगानिया को सम्मान प्रदान किया गया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक यश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष रमेश बंसल, विवेक लिल्हा, राजीव सावंतिया, विशाल पलसानिया, सचिव दीपक अग्रवाल, चैतन्य अग्रवाल, पीआरओ विकाश अग्रवाल, हेमंत केजरीवाल एवं जया शर्मा उपस्थित थे। प्रियंका चौधरी को सम्मान प्रदान किया गया। कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में परंपरा, सृजन और सांस्कृतिक मूल्यों को जीवित रखने में योगदान के लिए मंगल पाठ और भजन गायिका श्रीमती सरोज शर्मा एवं श्रीमती सरिता जलुका को सम्मानित किया गया।उद्यम के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और नवाचार की दिशा दिखाने के लिए साई एंटरप्राइजेज की निदेशक श्रीमती पूनम शर्मा को सम्मानित किया गया। वहीं युवा प्रेरणा के क्षेत्र में अपने कार्य, सोच और ऊर्जा से युवाओं को प्रेरित करने के लिए श्रीमती अरुणा भगानिया को सम्मान प्रदान किया गया।

इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा, मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष श्री राज कुमार अग्रवाल, कार्यक्रम संयोजक यश अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष रमेश बंसल, विवेक लिल्हा, राजीव सावंतिया, विशाल पलसानिया, सचिव दीपक अग्रवाल, चैतन्य अग्रवाल, पीआरओ विकाश अग्रवाल, हेमंत केजरीवाल एवं जया शर्मा उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।