अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर जागरूकता रैली

Newswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

धनबाद में दून इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र, शिक्षक और स्वास्थ्य क्षेत्र के लोग शामिल हुए। दीप प्रज्वलन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। डॉ राहुल कुमार पांडेय ने नर्सों को स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ बताया और छात्रों को सम्मानित किया गया।

अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस पर जागरूकता रैली

धनबाद। दून इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों एवं स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े लोगों ने भाग लिया। शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं फ्लोरेंस नाइटिंगेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुआ। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोहा। चेयरमैन डॉ राहुल कुमार पांडेय ने नर्सों को स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए सेवा भावना पर बल दिया। प्राचार्या ने नर्सिंग की महत्ता पर प्रकाश डाला। उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। स्वास्थ्य जागरूकता रैली निकाली गई और शपथ ली गई। मौके पर गोल्डी ,कुंदन, सुधांशु, फ्रूटी, संजना, अंकित, गुड्डू, रवि, धर्म राज, नितन, लव, सुप्रिया आदि मौजूद थीं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।