धनबाद कांग्रेस में सुलह के लिए दो सदस्यीय कमेटी गठित
धनबाद कांग्रेस में अंदरूनी विवाद को सुलझाने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने दो सदस्यीय कमेटी गठित की है। सुनीता शर्मा द्वारा जारी पत्र में सुरेंद्र सिंह और एम तौसीफ को जिम्मेदारी दी गई है। यह समिति कार्यकर्ताओं के बीच बयानबाजी के कारण उत्पन्न विवाद को हल करने के लिए दोनों पक्षों से बातचीत करेगी।

धनबाद कांग्रेस में अंदरूनी विवाद को हल करने के लिए प्रदेश कांग्रेस की ओर से दो सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। संगठन व प्रशिक्षण विभाग की महासचिव सुनीता शर्मा की ओर से जारी पत्र में सुरेंद्र सिंह, को-ऑर्डिनेटर व एम तौसीफ मीडिया संयोजक को धनबाद का भ्रमण कर व दोनों पक्षों से बातचीत कर रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय को समर्पित करने की जिम्मेदारी दी गई है। जारी पत्र में लिखा गया है कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर दो सदस्यीय कमेटी गठित की गई है। धनबाद कांग्रेस में कार्यकर्ताओं के बीच बयानबाजी से विरोधाभाष की स्थिति उत्पन हो गई है।
इससे आमजन के बीच संगठन की छवि व संगठनात्मक कार्यों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसलिए जांच व समन्वय के लिए दो सदस्यीय टीम गठित की गई है। मालूम हो पिछले दिनों जिलाध्यक्ष के खिलाफ असंतुष्ट खेमे ने मोर्चा खोल दिया था। तब से लेकर अब तक परस्पर बयानबाजी से पार्टी के अंदर विवाद गहराता जा रहा है। इसी सप्ताह असंतुष्टों ने एक दिन का सत्याग्रह कर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह को भाजपा का स्लीपर सेल तक कह दिया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


