इंटर स्कूल क्विज में धनबाद पब्लिक व विवेकानंद विजेता
धनबाद पब्लिक स्कूल के हीरक ब्रांच में क्विज ऑर्बिट इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। सीनियर ग्रुप में केजी आश्रम ने पहला और हीरक ब्रांच ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। जूनियर ग्रुप में विवेकानंद विद्यालय झरिया ने पहला स्थान हासिल किया। विजेताओं को सम्मानित किया गया।

धनबाद, मुख्य संवाददाता। हीरक ब्रांच धनबाद पब्लिक स्कूल में गुरुवार को क्विज ऑर्बिट इंटर स्कूल क्विज प्रतियोगिता हुई। विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। अपनी बुद्धिमता व तीव्र उत्तर देने की क्षमता से लोगों को प्रभावित किया। सीनियर ग्रुप में धनबाद पब्लिक स्कूल केजी आश्रम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। धनबाद पब्लिक हीरक ब्रांच दूसरे स्थान पर रही। वहीं जूनियर ग्रुप में विवेकानंद विद्यालय झरिया के छात्रों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। धनबाद पब्लिक स्कूल मेन ब्रांच केजी आश्रम ने दूसरा स्थान हासिल किया। सामान्य ज्ञान, विज्ञान, इतिहास, खेल, गीत-संगीत, समसामयिक घटनाएं समेत अन्य क्षेत्रों से प्रश्न पूछे गए। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
मौके पर कैलाश प्रसाद अग्रवाल, अनिल डालमिया, प्रभाष डोकनिया, आलोक चौधरी, संजय लोधा, राजीव तुलस्यान, ओमप्रकाश कास्ट, गोविंद गुटगुटिया, जुगल किशोर राठी व नीता डालमिया मौजूद थीं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


