Dhanbad News: जोगता मोड़ पर लगे दो रोड लुकिंग ग्लास
हिन्दुस्तान, धनबाद
Dhanbad News: टाटा कंपनी ने जोगता मोड़ पर दो रोड लुकिंग ग्लास स्थापित किए हैं। इनका उद्घाटन टाटा सिजुआ कोलियरी के अध्यक्ष और स्थानीय समिति के सदस्यों ने किया। इस प्रयास से वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा और सड़क दुर्घटनाओं में कमी की उम्मीद है।

Dhanbad News: राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष अनुपमा सिंह की अनुशंसा पर टाटा कंपनी की ओर से शनिवार को जोगता मोड़ पर दो रोड लुकिंग ग्लास लगाए गए। इसका उद्घाटन टाटा सिजुआ कोलियरी के अध्यक्ष किशन कुमार महतो, सचिव लवकुश शुक्ला, पूर्व अध्यक्ष संजय सिंह व जोगता नागरिक समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार सिन्हा ने किया। रोड लुकिंग ग्लास लगने से वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा होगी और सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आने की उम्मीद है। मौके पर शंकर चौहान, सुदर्शन सिंह, आशीष सरकार, मन्नु महतो, एसके मोबिन, निर्मल कुमार, हसीब खान, बिंदुवा देवी, गुड़िया खातून, नगमा खातून, असगर मियां, श्रीधर पाण्डेय, अजय चौहान आदि उपस्थित थे।


