आरडीडी के निरीक्षण में ड्यूटी पर नहीं थी आयुष पदाधिकारी, जताई नाराजगी
धनबाद में क्षेत्रीय उपनिदेशक स्वास्थ्य डॉ एसपी मिश्रा ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। अस्पताल में भीड़ और व्यवस्था में कमी देखी गई। डॉ मिश्रा ने सभी अधिकारियों को ड्यूटी पर उपस्थित रहने और मरीजों का...

धनबाद, प्रमुख संवाददाता हजारीबाग प्रमंडल क्षेत्रीय उपनिदेशक स्वास्थ्य डॉ एसपी मिश्रा ने बुधवार को सदर अस्पताल कैंपस का निरीक्षण किया। सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा और सदर के उपाधीक्षक डॉ संजीव कुमार प्रसाद के साथ कर रहे इस निरीक्षण के दौरान जिला संयुक्त औषधालय में जिला आयुष पदाधिकारी डॉ कुमकुम मौजूद नहीं थीं। इस डॉ मिश्रा ने नाराजगी जताते हुए सभी को अनिवार्य से रूप से ड्यूटी पर तैनात रहने का निर्देश दिया गया। क्षेत्रीय उपनिदेशक सबसे पहले सदर अस्पताल पहुंचे और वहां का निरीक्षण किया। अस्पताल में भीड़ थी और व्यवस्था अस्त व्यस्त पाई गई। पूछने पर अधिकारियों ने बताया कि जगह की कमी के कारण थोड़ी परेशानी हो रही है।
इसके बाद वेयरहाउस पहुंचे। वहां काफी मात्रा में दवाएं और सामान पड़े थे। डॉ मिश्रा ने इसपर भी नाराजगी जताई। कहा वेयर हाउस सामग्री स्टॉक करने के लिए नहीं है। जो सामान जहां के लिए आया है, उसे तत्काल वहां भेजा जाए। इसके बाद उन्होंने वैक्सीन सेंटर का जायजा लिया। अधिकारियों को वैक्सीन का तापमान अनिवार्य रूप से मेंटने करने और समय समय पर निरीक्षण करते रहने का निर्देश दिया गया। इसके बाद वे जिला संयुक्त औषधालय पहुंचे। वहां आयुष पदाधिकारी नहीं थीं। कोई बता भी नहीं पाया कि वे कहां गई हैं। इसपर क्षेत्रीय उपनिदेशक ने कड़ी नाराजगी जताते हुए सभी को समय पर कार्यालय आने और मरीजों का इलाज करने का निर्देश दिया। इस दौरान उन्होंने संयुक्त औषधालय में मरीजों की संख्या और दवा आदि की उपलब्धता की भी जानकारी ली। हालांकि क्षेत्रीय उपनिदेशक के निरीक्षण के दौरान ही डॉ कुमकुम वहां पहुंच गई। पंचकर्मा भवन की ली विस्तृत जानकारी क्षेत्रीय उपनिदेशक स्वास्थ्य डॉ एसपी मिश्रा ने सदर अस्पताल कैंपस में बने पंचकर्मा भवन का भी निरीक्षण किया और उसकी विस्तृत जानकारी ली। भवन अभी तक हैंडओवर नहीं होने पर नाराजगी जताई। जिला संयुक्त औषधालय के अधिकारियों ने बताया कि भवन प्रमंडल न भवन दिखा रहा है और न नापी करवा रहा है। इसी कारण हैंडओवर की प्रक्रिया फंसी हुई है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




