बलियापुर : कृषक-पाठशाला के निर्माण को ले एसी ने किया स्थल निरीक्षण

Jan 04, 2026 05:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

बलियापुर में समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना के तहत अपर समाहर्ता, जिला कृषि पदाधिकारी और सीओ ने भिखराजपुर कृषक पाठशाला के निर्माण की स्थल निरीक्षण किया। इस पाठशाला में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक और उन्नत खेती के विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे स्थानीय किसानों को लाभ होगा।

बलियापुर : कृषक-पाठशाला के निर्माण को ले एसी ने किया स्थल निरीक्षण

बलियापुर, प्रतिनिधि। समेकित बिरसा ग्राम विकास योजना के तहत अपर समाहर्ता बिनोद कुमार, जिला कृषि पदाधिकारी व सीओ मुरारी नायक ने रविवार को भिखराजपुर कृषक पाठशाला के निर्माण को ले स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान स्थल की उपलब्धता, उपयोगिता सहित अन्य बिंदुओं का अध्ययन किया गया। कृषक पाठशाला के माध्यम से किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत खेती, फसल प्रबंधन, विपणन आदि विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका सीधा लाभ स्थानीय किसानों को मिलेगा। विधायक प्रतिनिधि मुस्ताक आलम ने कृषक पाठशाला का निर्माण कार्य किसी स्थानीय एनजीओ के माध्यम से कराने की मांग अधिकारियों से की। उपमुखिया इसलाम, अधिवक्ता नुरूद्दीन, सादिक खान, मंसूर, मोकिम आदि मौके पर थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।