ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड धनबादशिवगंगा में भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन

शिवगंगा में भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन

पूर्व मंत्री के एन झा शोभायात्रा में हुए शामिल पूर्व मंत्री के एन झा शोभायात्रा में हुए शामिल पूर्व मंत्री के एन झा शोभायात्रा में हुए...

शिवगंगा में भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन
हिन्दुस्तान टीम,देवघरMon, 13 Sep 2021 04:40 AM
ऐप पर पढ़ें

देवघर विघ्न विनाशक श्री गणेश की प्रतिमा का विसर्जन रविवार को पवित्र शिवगंगा सरोवर में किया गया। इस क्रम में प्रसिद्ध हिंदी विद्यापीठ में पूजी गयी भगवान गणेश की प्रतिमा व व्यवस्थापक सह पूर्व मंत्री के एन झा के आवास में भी पूजे गए श्री गणेश की प्रतिमा का संयुक्त रूप से विसर्जन किया गया। विसर्जन यात्रा के दौरान पूर्व मंत्री के एन झा ने आम श्रद्धालुओं के साथ आवास से शिवगंगा सरोवर तक पैदल यात्रा कर भगवान गणेश जी की भक्ति का परिचय दिया। मौके पर दर्जनों लोग उपस्थित थे। उक्त आशय की जानकारी संस्थान के मीडिया प्रभारी शम्भू सहाय ने दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें