इंदू रानी दुबे बनीं पूर्व मध्य रेलवे की पीसीओएम

Feb 13, 2026 03:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

इंदू रानी दुबे को पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर की नई प्रिंसिपल चीफ ऑपरेटिंग मैनेजर नियुक्त किया गया है। रेलवे बोर्ड ने यह आदेश गुरुवार को जारी किया। वह प्रभात कुमार की जगह लेंगी, जिनका तबादला सेंट्रल रेलवे में किया गया है। इंदू रानी 1993 बैच की आईआरटीएस अधिकारी हैं।

इंदू रानी दुबे बनीं पूर्व मध्य रेलवे की पीसीओएम

धनबाद, मुख्य संवाददाता इंदू रानी दुबे पूर्व मध्य रेलवे हाजीपुर की नई प्रिंसिपल चीफ ऑपरेटिंग मैनेजर बनी हैं। रेलवे बोर्ड से गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया। वह वर्तमान पीसीओएम प्रभात कुमार की जगह लेंगी। प्रभात कुमार का तबादला सेंट्रल रेलवे में पीसीसीएम पद कर दिया गया है। इंदू रानी 1993 बैच की इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस (आईआरटीएस) अधिकारी हैं। वह फिलहाल ईसीआर में ही पीसीसीएम थीं। एक साल पहले वह पुणे रेल मंडल की डीआरएम भी रह चुकी हैं। अप्रैल 1996 में सोनपुर रेल मंडल से उन्होंने एओएम कोचिंग के रूप में रेलवे में अपनी सेवा की शुरुआत की थी।

वह इज्जतनगर में एओएम और सीनियर डीसीएम गोरखपुर में एसटीएम, वाराणसी डिवीजन में डीसीएम और लखनऊ डिवीजन में डीओएम, सीनियर ईडीपीएम, सीनियर डीसीएम व सीनियर डीओएम के पदों पर रह चुकी हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsIndu Rani Dubey Appointed New Principal Chief Operating Manager of Eastern Central Railway
;;;