Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsIndian Railways Introduces OTP Verification for Tatkal Ticket Booking
राजधानी एक्सप्रेस में तत्काल टिकट के लिए बताना होगा ओटीपी

राजधानी एक्सप्रेस में तत्काल टिकट के लिए बताना होगा ओटीपी

संक्षेप:

धनबाद। रेलवे ने तत्काल टिकटों के दलालों से मुक्ति के लिए यात्रियों के मोबाइल नंबर को सत्यापित करने का निर्णय लिया है। अब तत्काल टिकट बुकिंग से पहले यात्रियों को ओटीपी प्रदान किया जाएगा। यह नियम पहले चरण में हावड़ा-नई दिल्ली और सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पर लागू होगा।

Nov 30, 2025 01:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद। तत्काल टिकट को दलालों के चंगुल से मुक्त कराने के लिए रेलवे ने एक और कदम बढ़ाया है। अब रेलवे ट्रेनों के तत्काल बुकिंग से पहले यात्रियों के मोबाइल नंबर को सत्यापित करेगी। तत्काल टिकट जारी होने से पहले यात्रियों के मोबाइल पर ओटीपी जाएगा, ओटीपी बताने पर ही यात्री को तत्काल टिकट जारी किया जाएगा। पहले चरण में धनबाद होकर चलने वाली हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस और सियालदह-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पर नया नियम लागू होगा। तीन दिसंबर या इससे आगे की यात्रा के लिए तत्काल टिकट लेने वालों को ओटीपी बताना होगा। आईआरसीटीसी के एप और वेब पोर्टल के साथ-साथ रिजर्वेशन काउंटरों से तत्काल टिकट लेने पर ओटीपी बताना अनिवार्य होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तीन दिसंबर की यात्रा के लिए ओटीपी मांगा जाएगा, लिहाजा दो दिसंबर से धनबाद से राजधानी एक्सप्रेस का तत्काल लेने पर यात्रियों को अपना मोबाइल नंबर आवश्यक रूप से देना होगा। संबंधित नंबरों पर ओटीपी आएगा इसके बाद ही टिकट जारी होगा। अब ऑनलाइन तत्काल टिकट के लिए और भुगतान के लिए, यानी दो बार ओटीपी बताना होगा। जल्द दूसरी ट्रेनों में भी तत्काल के लिए देना होगा ओटीपी: बताया जा रहा है कि राजधानी एक्सप्रेस के बाद जल्द ही दूसरी ट्रेनों में तत्काल टिकट लेने के लिए ओटीपी बताना होगा। धीरे-धीरे अन्य प्रीमियम सहित मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में ओटीपी नियम को लागू किया जा रहा है। 30 सेकेंड के अंदर ओटीपी बताने पर ही टिकट जारी होगा। नए निमय को लागू करने के लिए क्रिस सॉफ्टवेयर में जरूरी बदलाव कर रहा है। तत्काल के लिए आने वाले नंबरों की निगरानी कर रेलवे दलालों पर अंकुश लगाएगा। जिन नंबरों पर नियमित ओटीपी मंगाया जाएगा, उन नंबरों के धारकों की जांच होगी।