Dhanbad News: अमृता देवी बिश्नोई के बलिदान दिवस पर पौधरोपण
Dhanbad News: जोड़ापोखर में शुक्रवार भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने अमृता देवी बिश्नोई के बलिदान को याद करते हुए पौधरोपण किया। वक्ताओं ने कहा कि उनका बलिदान पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति समाज को प्रेरित करता है। सभी से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी सुरक्षा करने का आह्वान किया गया।

Dhanbad News: जोड़ापोखर,प्रतिनिधि। लोदना एरिया में शुक्रवार भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने अमृता देवी बिश्नोई के बलिदान को याद करते हुए पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि अमृता देवी बिश्नोई का बलिदान प्रकृति और पर्यावरण की रक्षा के प्रति समाज को प्रेरित करता है। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर अधिक से अधिक पेड़ लगाने तथा उनकी सुरक्षा करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में भारतीय मजदूर संघ लोदना क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष रामजन्म पासवान, क्षेत्रीय सचिव विजय कुमार यादव, कैलाश पासवान, रविंद्र पासवान, उस्मान अंसारी, बसंत , हीरालाल, कुणाल पासवान, अवधेश यादव, समीम अंसारी, वीरू निषाद, चंद्रमा, विनोद कुमार दास, राजेश नोनिया,शंकर राय, मानस चटर्जी,भागीरथ मंडल,शोएब खान, मकसूद अंसारी,भोला पासवान, भोलू अंसारी, नरेश प्रसाद महतो आदि थे।


