Hindi NewsJharkhand NewsDhanbad NewsIndependence Day Volleyball Tournament Volleyball Coaching Center Clinches Title in Dhanbad
इंडीपेंडेंस कप का खिताब वॉलीबॉल कोचिंग सेंटर ने जीता

इंडीपेंडेंस कप का खिताब वॉलीबॉल कोचिंग सेंटर ने जीता

संक्षेप:

धनबाद में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंडिपेंडेंस कप नॉकआउट वॉलीबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इसमें धनबाद की छह प्रमुख टीमों ने भाग लिया। वॉलीबॉल कोचिंग सेंटर ने फाइनल में भगत सिंह क्लब को हराकर...

Aug 18, 2025 05:56 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, धनबाद
share Share
Follow Us on

धनबाद, प्रमुख संवाददाता स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर इंडिपेंडेंस कप नॉकआउट वॉलीबॉल टूर्नामेंट वॉलीबॉल स्टेडियम के दो वॉलीबॉल कोर्ट में किया गया। टूर्नामेंट में धनबाद की छह सर्वश्रेष्ठ क्लब की टीमों ने भाग लिया। इसमें वॉलीबॉल कोचिंग सेंटर ने खिताब अपने नाम कर लिया। 15 अगस्त को इसका मुकाबला खेला गया, जिसमें यूथ स्टार क्लब ने रेडिसन क्लब को हराया। दूसरे मुकाबले में बॉलीबॉल कोचिंग सेंटर ने डायमंड क्लब को हराया। इसके बाद ज्यादा वर्षा होने के कारण 15 अगस्त को बाकी मैच रोक दिए गए। 16 अगस्त को खेले गए मुकाबले में भगत सिंह क्लब ने रीक्रिएशन क्लब को हराया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

नॉकआउट स्टेज सेमीफाइनल मुकाबला वॉलीबॉल कोचिंग सेंटर ने यूथ स्टार क्लब को हराकर फाइनल में जगह बनाई। दूसरे मुकाबले में भगत सिंह क्लब ने डायमंड क्लब को हराकर फाइनल में जगह बनाई। फाइनल में वॉलीबॉल कोचिंग सेंटर धनबाद ने भगत सिंह क्लब को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। पुरस्कार वितरण समारोह में कोषाध्यक्ष एवं सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी जीतन कुमार ने विजेता एवं उपविजेता टीम को इंडिपेंडेंस कप ट्रॉफी दी। व्यक्तिगत पुरस्कार महासचिव सूरज प्रकाश लाल ने दिए। निर्णायक मंडली को पुरस्कार पूर्व सीनियर राष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी पंकज सिंह ने दिया। मौके पर अब्दुल रहमान, तरुण बनर्जी, विजय कुमार, नीरज कुमार, नीतीश कुमार, सुमन यादव, सनी कुमार, अमन यादव, कन्हैया यादव, रोहित मित्तल, कृष्ण कुमार, साहिल कुमार, आदर्श राज सिंह थे।