Dhanbad News: बकरी के बच्चों में बीमारी और संक्रमण का खतरा

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

Dhanbad News: धनबाद में बकरी के बच्चों को मौसमी बीमारियों और संक्रमणों से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने सख्त सलाह दी है। जन्म के बाद बच्चे विशेष देखभाल के मोहताज होते हैं। नवजात बच्चों को ठंड, नमी और गंदगी से बचाने हेतु साफ-सुथरे एवं हवादार बाड़े में रखने की सलाह दी गई है।

Dhanbad News: बकरी के बच्चों में बीमारी और संक्रमण का खतरा

Dhanbad News: धनबाद, संवाददाता। बदलते मौसम में बकरी के बच्चों में बीमारी और संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। जन्म के साथ बच्चों की देखभाल जरूरी होती है। पशुपालन विभाग ने बकरी पालकों को बच्चों को मौसमी बीमारी से बचाने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है। शुरुआती दिनों में सबसे अधिक खतरा निमोनिया का रहता है। समय पर देखभाल नहीं होने पर ठंड, नमी और गंदगी के कारण बच्चे बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। निमोनिया से बचने के बाद भी बच्चों में अन्य संक्रमण का खतरा बना रहता है। बकरी पालकों को सलाह दी कि नवजात बच्चों को साफ, सूखे और हवादार बाड़े में रखें।

बाड़े में बारिश का पानी या नमी जमा नहीं होने दें। रात में ठंड बढ़ने पर ठंडी हवा से बचाने की व्यवस्था करें। बाड़े की नियमित सफाई कर गंदगी और गोबर को समय-समय पर हटाएं। बच्चों को मां का पहला दूध समय पर पिलाना जरूरी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsझारखंड न्यूज़धनबादDhanbad News: बकरी के बच्चों में बीमारी और संक्रमण का खतरा