Dhanbad News: बेलगड़िया में स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन की तैयारी

हिन्दुस्तान, धनबाद
Follow us on Google News
share

Dhanbad News: धनबाद के बेलगड़िया टाउनशिप में एक नवनिर्मित स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन जल्द होगा। सिविल सर्जन ने केंद्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह स्वास्थ्य केंद्र कोलियरी क्षेत्र से विस्थापित और बेघर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने के उद्देश्य से बनाया गया है।

Dhanbad News: बेलगड़िया में स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन की तैयारी

Dhanbad News: धनबाद। बेलगड़िया टाउनशिप में नवनिर्मित स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन जल्द होगा। सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने सोमवार को स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण कर निर्माण और उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उद्घाटन से पहले सभी तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया। बता दें कि बेलगड़िया टाउनशिप में कोलियरी क्षेत्र से विस्थापित और बेघर लोगों का पुनर्वास किया गया है। इन लोगों को बेहतर व सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कराया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।